Logo
election banner
Delhi JDU Meeting Updates Lalan Singh resigns from President Post: दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। इसमें कई अहम फैसले हो सकते हैं।

Delhi JDU Meeting Updates Lalan Singh resigns from President Post: लोकसभा चुनाव होने में अब महज तीन महीने बचे हैं। इससे पहले शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड में बड़ा बदलाव हुआ। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ललन सिंह बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक ही कार में बैठकर पहुंचे थे। ललन सिंह का कहना है कि उन्होंने चुनावी सक्रियता के चलते अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया है। 

ललन सिंह ने नीतीश का नाम बतौर अध्यक्ष आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैं चुनाव में सक्रियता को देखते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। फिलहाल अब पूरी पार्टी पर कंट्रोल नीतीश का हो गया है। प्रत्याशियों के चयन से लेकर अन्य सभी फैसले पर अब नीतीश लेंगे।

बैठक से पहले 'देश का पीएम कैसा हो' लगे नारे
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले दिल्ली में कॉन्सिटीट्यूशन के बाहर कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के पक्ष में नारे लगाए। इस दौरान देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो के नारे लगे। 

बैठक से पहले तक नेता बताते रहे इस्तीफे को अफवाह
बीते कई दिनों से ललन सिंह के इस्तीफे की खबरें चल रही थीं। हालांकि बैठक से पहले तक जदयू के नेता इसे अफवाह बताते रहे। बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि ललन सिंह ठीक काम कर रहे हैं। यदि कोई एजेंडा उठाया गया तो उस पर पार्टी के भीतर चर्चा की जाएगी। 

उधर, वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव और गठबंधन पर चर्चा होगी। इसके अलावा वित्तीय स्थिति, राजनीतिक हालात पर बात होगी। सीट बंटवारे भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने ललन सिंह के इस्तीफे की अटकलों को खारिज कर दिया था।

2019 में जदयू के अध्यक्ष बनाए गए थे ललन सिंह
68 साल के ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास हैं। उन्होंने जेपी आंदोलन से राजनीति में कदम रखा था। वे नीतीश के साथ पढ़े हैं। वर्तमान में वे मुंगेर से सांसद और जदयू का एक सवर्ण और भूमिहार चेहरा माने जाते हैं। लालू यादव के खिलाफ चारा घाटाले में पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वालों में ललन सिंह का भी नाम शामिल था। 2010 में पार्टी फंड का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में ललन सिंह को नीतीश का साथ छोड़ना पड़ा था। हालांकि बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई। 2019 में वे जदयू के अध्यक्ष बनाए गए थे। 

5379487