JK election 2024: जम्मू-कश्मीर में 'अब बदलेगा हालात' नाम से कांग्रेस ने जारी किया मैनिफेस्टो, जानिए क्या है खास?

Congress, manifesto, Jammu and Kashmir,कांग्रेस, घोषणापत्र, जम्मू और कश्मीर,
X
कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में 'अब बदलेगा हालात' नाम से मैनिफेस्टो जारी किया है।
Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने  घोषणा पत्र का नाम 'अब बदलेगा हालात' रखा है।

JK election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने आज (सोमवार 16 सितंबर) को चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र का नाम 'अब बदलेगा हालात' रखा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और तारिक हमीद कर्रा ने मेनिफेस्टो पढ़ा। कहा कि पिछले 10 सालों से हालात ऐसे बने हैं कि कश्मीर का दिल घायल हो गया है और अब मरहम लगाने का समय आ गया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पास टीमें हैं और हमने उनके इनपुट एकत्र किए हैं और हम इसे लोगों का घोषणा पत्र कहते हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि घाटी के लोग अपना दुख किसी के सामने नहीं रख सकते हैं, क्योंकि बात सुनने वाला कोई नहीं है। इसका कारण यह है कि यहां सीधे दिल्ली से शासन चलता है।

कश्मीर सपनों का कब्रिस्तान बन गया है। घोषणा पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज केवल वादों का ढेर नहीं है, हम अधिकारों की बात करते हैं क्योंकि पूरा संविधान अधिकार और हक पर ही आधारित है। खेड़ा ने कहा कि कश्मीर के लोगों को उनका हक मिलना चाहिए। ये एक ऐसा राज्य है जिसके अधिकार छीन लिए गए हैं और उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र की खास बातें...

  • जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड का हक दिलाएंगे।
  • महिला सम्मान, हमारा हक- घर की मुखिया को हर महीने ₹3000 देंगे।
  • स्वयं सहायता समूहों के लिए ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त कर्ज होगा।
  • अच्छी सेहत, हमारा हक- हर परिवार को ₹25 लाख तक का हेल्थ बीमा देंगे।
  • 30 मिनट में सस्ती हेल्थ सर्विस- हर तहसील में एम्बुलेंस से लैस मोबाइल क्लीनिक होगी।
  • हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होगी।
  • कश्मीरी पंडितों का हक- कश्मीरी पंडितों के रिहैबिलिटेशन के लिए डॉ. मनमोहन सिंह की योजना पूरी तरह लागू होगी।
  • OBC का हक- संविधान के तहत पिछड़े वर्ग को पूरा हक मिलेगा।
  • हमारी नौकरी, हमारा हक- 1 लाख खाली नौकरियां भरेंगे।
  • हमारा अनाज, हमारा हक- परिवार के हर सदस्य को 11 किलो राशन मिलेगा।

    यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal : अरविंद केजरीवाल कल देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, PAC बैठक में दिल्ली के नए CM पर हुई चर्चा
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story