Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 नाम; राहुल दूसरी बार वायनाड से लड़ेंगे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल को भी मौका

Congress
X
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी।
Congress First Lok Sabha Candidates List: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक की। इसमें उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए।

Congress First Lok Sabha Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार देर शाम अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने इसमें राहुल गांधी, शशि थरूर, भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल समेत 39 नेताओं की सीटों का ऐलान किया है। राहुल गांधी केरल के वायनाड से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस की पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 6, केरल की 16, कर्नाटक की 7, तेलंगाना की 4, मेघालय की 2, सिक्किम, नगालैंड, त्रिपुरा और लक्षद्वीप की एक-एक सीट शामिल है। 39 उम्मीदवारों में 15 जनरल, 24 ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक हैं। देखिए पूरी लिस्ट...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा गुजरात में प्रवेश कर रही है। इसे जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। न्याय यात्रा 17 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। पार्टी ने कई वादे पूरे किए हैं। हमारा लक्ष्य कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा सीटें जिताकर नरेंद्र मोदी को हराना है।

पहली सूची में सबसे ज्यादा केरल के 16 उम्मीदवार
1) कांग्रेस की इस सूची में केरल की 16 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय किए गए हैं। इनमें तीन बड़े नाम राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर शामिल हैं। थरूर अपनी सीट तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे। के.सी. वेणुगोपाल को अल्लपुझा से मौका मिला है।
2) छत्तीसगढ़ के 6 नाम शामिल हैं। इनमें कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से, ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से, राजेंद्र साहू को दुर्ग से, विकास उपाध्याय को रायपुर से और ज्योत्सना महंत को कोरबा से और शिव डेहरिया को जांजगीर-चांपा सीट से मैदान में उतारा गया है। (पढ़ें पूरी खबर...)
3) कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। पहली लिस्ट में 7 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है। डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण से लड़ेंगे।
4) पूर्वोत्तर के राज्यों में मेघालय की 2, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान हुआ है। लक्षद्वीप के भी एक उम्मीदवार का ऐलान हुआ।

पहली सूची से रायबरेली, अमेठी सीट गायब
सोनिया गांधी के रायबरेली सीट छोड़ने पर यहां किसी कैंडिडेट का नाम अभी सामने नहीं आया है। यहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने चर्चा है। रायबरेली के कार्यकर्ताओं चाहते हैं कि प्रियंका कांग्रेस की पारंपरिक सीट से मैदान में उतरें। पहली लिस्ट में राहुल की पारंपरिक सीट अमेठी शामिल नहीं है।

गुरुवार को दिल्ली में फाइनल हुई थी लिस्ट
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार को बैठक कर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए। पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुए। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ जयपुर में थे। इस कारण वह बैठक में शामिल नहीं हो पाए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story