Logo
election banner
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार देर शाम लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के छह उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। भाजपा भी इन सीटों पर पहले ही कैंडिडेट तय कर चुकी है।

रायपुर. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस शुक्रवार देर शाम छत्तीसगढ़ की छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। इनमें जांजगीर, कोरबा, रायपुर, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन छह लोकसभा सीटों पर बीजेपी पहले ही अपने प्रत्याशी तय कर चुकी है। बीजेपी ने कुछ दिन पहले पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर उम्मीदवारों ऐलान किया था। 

6 हॉट सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी तय
राजनांदगांव सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल का मुकाबला भाजपा के संतोष पांडेय से होगा। वहीं, रायपुर सीट पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय की भिड़ंत मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से होगी। इसी प्रकार महासमुंद में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की टक्कर भाजपा के रूपकुमारी चौधरी के साथ देखने को मिलेगी। कोरबा सीट पर कांग्रेस ने ज्योत्सना महंत को भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के खिलाफ मैदान में उतारा है। बता दें कि राजनांदगांव से संतोष पांडेय और दुर्ग से विजय बघेल मौजूदा सांसद हैं। 

क्रमांक लोकसभा सीट भाजपा कांग्रेस
1. राजनांदगांव संतोष पांडेय (सांसद) भूपेश बघेल (पूर्व सीएम)
2. रायपुर बृजमोहन अग्रवाल (मंत्री) विकास उपाध्याय (पूर्व MLA)
3. महासमुंद रूपकुमारी चौधरी ताम्रध्वज साहू (पूर्व गृहमंत्री)
4. दुर्ग विजय बघेल (सांसद) राजेंद्र साहू
5. कोरबा सरोज पांडेय ज्योत्सना महंत
6. जांजगीर-चाम्पा कमलेश जांगड़े डा. शिव डहरिया (पूर्व मंत्री  )

रायपुर सीट के प्रत्याशी ने पार्टी का आभार जताया

भूपेश लड़ेंगे लोकसभा का तीसरा चुनाव 
भूपेश बघेल का यह तीसरी बार लोकसभा चुनाव होगा। 2004 में उन्होंने  दुर्ग और 2009 का रायपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इन दोनों चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब पार्टी ने उन्हें राजनांदगांव से प्रत्याशी बनाया है। यह सीट कांग्रेस के लिए हमेशा से मुश्किल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल बोरा के बाद से यहां कांग्रेस का कोई नेता चुनाव नहीं जीत पाया। बघेल दुर्ग जिले की पाटन सीट से विधायक हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ दुर्ग सांसद विजय बघेल उतारा था, लेकिन भूपेश को मात नहीं दे पाए।

jindal steel Ad
5379487