Congress Candidates 15th list: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट, चार राज्यों की 16 लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट्स का ऐलान

Congress Candidates 15th list
X
कांग्रेस ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की 15वीं लिस्ट जारी कर दी।
Congress Candidates list: कांग्रेस ने शनिवार को उम्मीदवारों की एक नई सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में 16 लोकसभा सीटों और गुजरात विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों का नाम शामिल है।

Congress Candidates 15th list: कांग्रेस ने शनिवार को उम्मीदवारों की एक 15 वीं सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में 16 लोकसभा सीटों और गुजरात विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में कुछ मौजूदा सांसदों के सीटों में फेरबदल किया गया है। सूची में गुजरात की 4, हिमाचल प्रदेश की 2, ओडिशा के 9 और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए कैंडिडेट्स का नाम शामिल है।

मनीष तिवारी चंडीगढ़ से लड़ेंगे चुनाव
एक रणनीत के तहत कांग्रेस ने आनंदपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। वहीं, हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह मंडी लोकसभा सीट पर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारे गए हैं। विनोद सुल्तानपुरी को शिमला से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

ओडिशा और गुजरात में कौन उम्मीदवार
कांग्रेस ने गुजरात से रामजी ठाकोर को मेहसाणा सीट से, परेशभाई धनानी को राजकोट से, हिम्मत सिंह पटेल को अमदाबाद ईस्ट और नैसाध देसाई को नवसारी से टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने ओडिशा के 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जजपुर सीट से आंचल दास, भद्रक सीट से अनंत प्रसाद सेटी, क्योंझर एसटी सीट से मोहन हेम्बराम और बालासोर सीट से श्रीकांत कुमार झा, केंद्रपड़ा सीट से सिद्धार्थ स्वरूप दास, भुवनेश्वर सीट से यासिर नवाज, पुरी से सुचारिता मोहंती, ढेंकानाल सीट से सुष्मितास बेहरा, जजपुर सीट से आंचल दास और पुरी से सुचारिता मोहंती को उम्मीदवार बनाया है।

सात दिन पहले जारी हुई थी 14वीं लिस्ट
अब तक कांग्रेस के 257 उम्मीदवारों का ऐलान किया जा चुका है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 14वीं लिस्ट सात दिन पहले जारी की थी। इसमें 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गय था। इनमें गोवा के 2, एमपी के 3 और दमन & दीव के 1 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। 2024 का लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। 1 जून को अंतिम चरण की वोटिंग होगी। नतीजे 4 जून को घोषित किये जाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story