Logo
election banner
Upendra Kushwaha Viral Video: बिहार में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। काराकाट से एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को लोगाें ने साफ तौर पर वोट देने से इनकार कर दिया।

Upendra Kushwaha Viral Video: बिहार में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। काराकाट से एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को लोगाें ने साफ तौर पर वोट देने से इनकार कर दिया। जब उपेंद्र कुशवाहा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे तो स्थानीय व्यक्ति ने उनसे कहा, आपको वोट नहीं मिलेगा, सर। यह सुनकर उपेंद्र कुशवाहा इधर उधर देखने लगे। कुशवाहा बेहद ही असहज स्थिति में नजर आए। 

बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
उपेन्द्र कुशवाहा और स्थानीय लोगों के बीच हुई इस बातचीत का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उपेन्द्र कुशवाहा के सामने ही कई लोग बैठे हुए हैं। इनमें से एक व्यक्ति कह रहा है- आपका पूरा इज्जत कर रहे हैं। आभार भी व्यक्त कर रहे हैं, इस बात के लिए कि कि आज तक 18 वर्षों से जो सांसद महोदय रहे हैं, ऐसे पिछड़े के गांवों में आना कभी उचित नहीं समझे। इससे लेकिन आपको बुलाया गया तो चलिए हम लोग धन्य हो गए आपका दर्शन करके महाप्रभु जी, लेकिन वोट नहीं मिलेगा सर, हमारी तरफ से। इतना सुनने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा वहां से उठकर चल देते हैं। 

2014 में काराकाट से सांसद चुने गए थे कुशवाहा
बता दें कि काराकाट को साल 2008 में संसदीय क्षेत्र घोषित किया गया था। इसके बाद जेडीयू के टिकट से महाबली कुशवाहा दो बार चुनाव जीते। पहली बार साल 2009 में और दूसरी बार साल 2019 में इस क्षेत्र से सांसद बने। उपेंद्र कुशवाहा भी इस सीट से 2014 में जीत चुके हैं। उपेंद्र कुशवाहा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी कुशवाहा या कोइरी जाति में पैठ के लिए जानी जाती है। कुशवाहा पीएम मोदी की अगुवाई वाली वाली केंद्र की पहली बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी एक सीट से लड़ रही चुनाव
उपेंद्र कुशवाहा ने इसके बाद अपनी पार्टी का नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में विलय कर दिया था। हालांकि, फरवरी 2023 में कुशवाहा ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया और अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा बनाई। इस लोकसभा चुनाव में उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी एनडीए गठबंधन में शामिल है। एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग के तहत बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जेडीयू को 16 सीटें दी गई है। चिराग पासवान की पार्टी पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, जीतन राम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा को एक एक सीटें मिली हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी मैदान में
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार भी काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। एनडीए की तरफ से काराकाट लोकसभा सीट से उपेद्र कुशवाहा उम्मीदवार हैं। जबकि महागठबंधन की सीट शेयरिंग फार्मूले में यह सीट माले के खाते में गई है। माले के उम्मीदवार राजा राम सिंह हैं। 

jindal steel
5379487