Logo
election banner
Chandrababu Naidu Meets Amit Shah: टीडीपी और बीजेपी के बीच आज शुक्रवार को दिल्ली में एक और दौर की बातचीत होगी। अगले एक-दो दिन में गठबंधन को लेकर आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। 

Chandrababu Naidu Meets Amit Shah: लोकसभा चुनाव में मिशन 400 प्लस को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा दक्षिण में अपने पैर मजबूत करने के लिए हर दांव चल रही है। ताजा घटनाक्रम में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू की गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लंबी बातचीत हुई। इसके बाद आगामी लोकसभा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए दोनों पार्टियों के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें फिर से तेज हो गईं। 

टीडीपी और बीजेपी के बीच आज शुक्रवार को दिल्ली में एक और दौर की बातचीत होगी। अगले एक-दो दिन में गठबंधन को लेकर आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। 

2018 तक एनडीए में थी टीडीपी
टीडीपी 2018 तक भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी। उस वक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू थे। उनकी मन में राज्य के लिए वित्तीय मदद को लेकर बीजेपी के साथ खटास आ गई थी। इसके बाद नायडू एनडीए से अलग हो गए थे। अब, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, दोनों पार्टियां एक साथ आने के लिए तैयार हैं। 

भाजपा को 5-6, पवन कल्याण को तीन सीटें ऑफर
सूत्रों के मुताबिक, चर्चा का मुख्य फोकस संभावित गठबंधन और सीट बंटवारे पर केंद्रित रहा। आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा कथित तौर पर आठ से दस संसदीय क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की इच्छुक है। हालांकि, यदि गठबंधन होता है तो भाजपा पांच से छह लोकसभा सीटों पर समझौता कर सकती है। जिसमें पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना पार्टी (JSP) तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी बची सीटों पर टीडीपी अपने उम्मीदवार उतारेगी। 

कथित तौर पर बीजेपी विजाग, विजयवाड़ा, अराकू, राजमपेट, राजमुंदरी, तिरुपति और एक अतिरिक्त सीट चाहती है। ऐसा अनुमान है कि उन्हें 4-6 सीटें मिल सकती हैं, जबकि जन सेना को तीन सीटें मिल सकती हैं, जिनमें बालाशोवरी के लिए मछलीपट्टनम भी शामिल है।

एनडीए की पूर्व सदस्य जेएसपी पहले ही टीडीपी से हाथ मिला चुकी है और सक्रिय रूप से भाजपा से भी ऐसा करने का आग्रह कर रही है। पवन कल्याण स्वयं अमित शाह के साथ बैठक में शामिल हुए। जेएसपी को पहले ही तीन लोकसभा और 24 विधानसभा सीटें आवंटित की जा चुकी हैं।

बीजद से भी जल्द गठबंधन का ऐलान
आगामी लोकसभा चुनाव में 400 पार सीटें जीतने के लिए भाजपा एनडीए का विस्तार करने की दिशा में काम कर रही है। आंध्र प्रदेश के अलावा, भाजपा द्वारा ओडिशा में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल (BJD) के साथ चुनावी समझौते की घोषणा करने की भी उम्मीद है।

5379487