Logo
BJP Worker Killed in Nandigram: हिंसा प्रभावित क्षेत्र तमलुक लोकसभा सीट के तहत आता है। यहां 25 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के छठे फेज में मतदान होना है। यहां से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय मैदान में हैं। 

BJP Worker Killed in Nandigram: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। जबकि 7 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इससे इलाके में तनाव है। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टायर जलाकर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। सुरक्षाबलों को भी लगाया गया है। 

देर रात अचानक हुआ हमला
यह घटना 22 मई, बुधवार की देर रात का है। नंदीग्राम के सोनचूरा में भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने धारदार हथियारों से 5-6 घरों में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। इस दौरान झड़प में रथीरानी आड़ी (38 साल) की मौत हो गई। 

विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
इस घटना के विरोध में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नंदीग्राम में टायर जलाए। सड़कें जाम कर दी। दुकानों के शटर गिरा दिए। इस दौरान आगजनी भी गई है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थित बदमाशों ने रथीरानी रथिरानी की हत्या में शामिल थे। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात अज्ञात और हथियारबंद मोटरसाइकिल सवार हमलावरों के हमले में महिला की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं को बुधवार रात एक स्थानीय मतदान केंद्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी। तभी टीएमसी समर्थित अपराधियों ने उन पर हमला किया।

भाजपा के जिला महासचिव मेघनाद पॉल ने एक महिला कार्यकर्ता की हत्या की गई है। घायल हुए सात लोगों में से एक की हालत गंभीर है और उसे कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

BJP Worker Killed in Nandigram
BJP Worker Killed in Nandigram

टीएमसी नेता ने आरोपों को किया खारिज
वहीं, नंदीग्राम में टीएमसी नेता स्वदेश दास ने आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि कुछ पारिवारिक विवाद थे और हत्या उसी का परिणाम हो सकती है। जिला पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की हत्या की जांच चल रही है। 

त्रिपुरा सीएम ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा प्रचार के सिलसिले में बंगाल पहुंचे हैं। उन्होंने भाजपा महिला कार्यकर्ता की हत्या पर दुख और गुस्सा जताया। उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अराजकता की सरकार है। पार्टी भी ऐसी ही है। उन्होंने हिंसा को कम्युनिस्टों से अपनाया है। मैं इसकी निंदा करता हूं, दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

5379487