Maharashtra Assembly Election: बीजेपी के 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, फडणवीस को नागपुर दक्षिण से टिकट

Maharashtra Assembly Election
X
BJP ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने पहले 99 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
Maharashtra Assembly Election:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए अपने पहले 99 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Maharashtra Assembly Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने पहले 99 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं, जिनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण की बेटी भी शामिल हैं।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट में 13 महिला उम्मीदवार,अनुसूचित जनजाति के छह उम्मीदवार और अनुसूचित जाति के चार उम्मीदवारों को मौका दिया गया है।

अशोक चव्हाण की बेटी को भी मिला टिकट
देवेंद्र फडणवीस बीजेपी का अहम चेहरा हैं।आम तौर पर फडणवीस नागपुर से चुनाव लड़ते रहे हैं। वहीं, अशोक चव्हाण की बेटी का श्रीजया अशोक चव्हाण का नाम इस सूची में होना ध्यान खींच रहा है, क्योंकि यह परिवार कांग्रेस के साथ लंबे समय से जुड़ा रहा है। इस कदम से बीजेपी ने एक बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है, जो पार्टी के भीतर और बाहर चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए चुनाव 20 नवम्बर को होगा और नतीजों का ऐलान 23 नवम्बर को किया जाएगा।

यहां देखें पूरी लिस्ट, किसे कहां से मिला मौका:

पार्टी ने कई युवा चेहरों को दिया है मौका
यह सूची आगामी महाराष्ट्र चुनावों के लिए बीजेपी की रणनीति का एक अहम हिस्सा है और यह दिखाता है कि पार्टी ने कई युवा और अनुभवी चेहरों को चुनाव मैदान में उतारने की योजना बनाई है। इस लिस्ट में कई युवा चेहरों को मौका दिया गया है। बता दें कि पार्टी लाेकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। ऐसे में पार्टी विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कब्जा करने की जद्दोजहद कर रही है।

इन उम्मीदवारों को मिला मौका
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर साउथ वेस्ट से, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से, मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से, अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया अशोक चव्हाण भोकर से, आशीष शेलार वांड्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से चुनाव लड़ेंगे। कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दान्वे के बेटे संतोष को बीजेपी ने भोकरदान से कैंडिडेट बनाया है।

कई विधायकों को मिला दोबारा मौका
मुलुंड से मौजूदा विधायक मिहिर कोटेचा को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है और तीन बार के विधायक राम कदम फिर से मुंबई की घाटकोपर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के मुंबई प्रमुख आशीष शेलार वांद्रे पश्चिम से और राज्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल कोथरुड से चुनाव लड़ेंगे। सुभाष देशमुख को पार्टी ने सोलापुर से मैदान में उतारा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे कंकावली से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story