Logo
election banner
Bhojpuri Actor Singer Pawan Singh Lok Sabha Election: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह को लोग 'पावर स्टार' के नाम से जानते हैं। उन्होंने 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। पवन सिंह ने प्रतिज्ञा, सत्या और हर हर गंगे जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए वाहवाही बटोरी है।

Bhojpuri Actor Singer Pawan Singh Lok Sabha Election: भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह ने एक बार फिर यूटर्न लिया है। पवन सिंह ने अपने गानों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के हमलों के बाद आसनसोल से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। उन्होंने भाजपा ने टिकट दिया था। लेकिन बुधवार को उन्होंने कहा कि वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए दी।  

किया वादा पूरा करूंगा, चुनाव लडूंगा
पवन सिंह ने लिखा, 'मैं लोगों और अपनी मां से किया वादा पूरा करने के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं आपका आशीर्वाद और सहयोग चाहता हूं। जय माता दी।' तृणमूल कांग्रेस ने पवन सिंह पर बंगाल की अस्मिता को बदनाम करने और महिलाओं को अश्लील तरीके से गानों में दिखाने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा था। इसके बाद पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। 

2 मार्च को दिया था टिकट, 3 मार्च को किया इंकार
भाजपा ने 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से टिकट दिया था। उस वक्त पवन सिंह ने खुशी जताई थी। लेकिन अगले दिन पवन सिंह मैदान से पीछे हट गए। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया और आसनसोल से मुझे उम्मीदवार घोषित किया। लेकिन कुछ व्यक्तिगत कारणों से मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।

शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से सांसद
आसनसोल सीट पर इस समय अभिनेता से राजनेता बने तृणमूल कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा कर रहे हैं। वह 2024 के लोकसभा चुनाव में उसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। पवन सिंह के चुनाव नहीं लड़ने के पहले के फैसले के बारे में पूछे जाने पर सिन्हा ने कहा था कि पवन सिंह पर व्यक्तिगत रूप से टिप्पणी नहीं करूंगा। वह एक महान कलाकार और गायक हैं। हमारे कुछ लोग उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। यह भाजपा का आंतरिक मामला है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह को लोग 'पावर स्टार' के नाम से जानते हैं। उन्होंने 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। पवन सिंह ने प्रतिज्ञा, सत्या और हर हर गंगे जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए वाहवाही बटोरी है।

5379487