Logo
Assam CM Warns AIUDF Chief Badruddin Ajmal: अजमल एआईयूडीएफ के प्रमुख हैं। वे दावा करते हैं कि एक आध्यात्मिक नेता होने के नाते लोग स्वेच्छा से इलाज के लिए उनसे संपर्क करते हैं। मुसलमान अक्सर अजमल से अपनी पानी की बोतलों में फूंक मारने के लिए कहते हैं। 

Assam CM Warns AIUDF Chief Badruddin Ajmal: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को जादुई उपचार यानी टोना टोटका प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर अजमल कानून का उल्लंघन करते पाए गए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

दरअसल, असम विधानसभा ने पिछले महीने असम उपचार (बुराइयों की रोकथाम) प्रथा विधेयक, 2024 पारित किया। इसके बाद प्रदेश में गैर-वैज्ञानिक उपचार पद्धतियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इस कानून का उद्देश्य लोगों की अज्ञानता और स्वास्थ्य पर असर डालने वाली कुप्रथाओं को बंद करना है। इस विधेयक के दायरे में जादू टोना करने वाले लोग, ओझा, तांत्रिक सभी आते हैं। 

अजमल एआईयूडीएफ के प्रमुख हैं। वे दावा करते हैं कि एक आध्यात्मिक नेता होने के नाते लोग स्वेच्छा से इलाज के लिए उनसे संपर्क करते हैं। मुसलमान अक्सर अजमल से अपनी पानी की बोतलों में फूंक मारने के लिए कहते हैं। 

हिमंता बोले- मेरी मत सुनो, विधानसभा की सुनो
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर वह (बदरुद्दीन अजमल) इलाज करेंगे, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मैं जो कहूंगा, वही होगा। यह बात में मैं विधानसभा के हवाले से बोल रहा हूं। उन्होंने कहा कि आप हिमंत बिस्वा सरमा के शब्दों को नहीं सुनते हैं, लेकिन आपको विधानसभा जो कह रही है उसे सुनना होगा। विधानसभा ने उपचार पद्धतियों को बंद कर दिया है।

जेल और जुर्माने का प्रावधान
विधेयक के अनुसार, कानून का उल्लंघन संज्ञेय और गैर-जमानती होंगे और पहले अपराध के मामले में व्यक्ति को एक साल की जेल हो सकती है। 50000 के जुर्माने या दोनों के साथ तीन साल तक जेल की अवधि को बढ़ाया जा सकता है।  बाद में दोषी पाए जाने पर कारावास को पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है, या 1 लाख का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है।

मैंने इतना निवेश कभी नहीं देखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम जाएंगे। इससे पहले उन्होंने गुवाहाटी में सभा की थी। पीएम मोदी के असम दौरे पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा कि पीएम मोदी गुवाहाटी आए। उन्होंने लगभग 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। 20-30 दिनों के बाद पीएम फिर से असम आ रहे हैं। वे करीब 20 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट्स ला रहे हैं।

सीएम ने कहा कि मैं 2001 से राजनीति में हूं, और मैंने असम में इस तरह का निवेश कभी नहीं देखा है। बिना कोई निवेश कॉन्क्लेव बनाए, हम लगभग 70,000-80,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं। इसलिए यह असम के लोगों के लिए सबसे अच्छा समय है। 
 

5379487