Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

फूलों से पाएं दमकता और आकर्षित चेहरा, दिखेंगे हमेशा जवां

कील, मुंहासे और कई स्किन प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा मिलता है।

फूलों से पाएं दमकता और आकर्षित चेहरा, दिखेंगे हमेशा जवां
X

आप निखरी हुई त्वचा पाने के लिए बहुत से जतन करती हैं, लेकिन कई बार मनचाहे परिणाम नहीं मिलते हैं। ऐसे में आप फूलों के सुगंधित तेलों का प्रयोग कर सकती हैं। इससे नेचुरली आपकी स्किन दमक उठेगी।

इसे भी पढ़ें- इस फैशनेबल सीजन में डिफरेंट नेल आर्ट का लड़कियों में बढ़ रहा है क्रेज

फूलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इनका इस्तेमाल साज-सज्जा के लिए किया जाता है। पूजा सामग्री के तौर पर भी होता है। लेकिन फूलों से स्किन की केयर भी संभव है। इनसे आपके चेहरे पर निखार आता है।

गुलाब, लेवेंडर, जैसमिन जैसे फूलों का उपयोग करके आप प्राकृतिक रूप से दमक उठेंगी। इन दिनों कई ब्यूटी सैलूनों में ब्यूटी केयर के लिए फूलों के सत्त और सुगंधित तेल का काफी इस्तेमाल किया जाता है। इनसे कील, मुंहासे और कई स्किन प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा मिलता है।

ऐसे करें प्रयोग

-गुलाबजल को त्वचा का बेहतरीन टोनर माना जाता है। थोड़े से गुलाबजल को एक कटोरी में ठंडा करें। कॉटनवूल की मदद से ठंडे गुलाब जल से त्वचा को साफ करें। त्वचा को हल्के-हल्के थपथपाएं।

-अगर त्वचा तैलीय है, तो एक चम्मच गुलाबजल में दो-तीन चम्मच नीबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण में कॉटनवूल को डुबोकर चेहरे को साफ करें। इससे चेहरे पर जमा मैल, गंदगी, पसीने की गंध को हटाने में मदद मिलेगी।

-गेंदे के ताजा या सूखे पत्तों का भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं। चार चम्मच फूलों को उबलते पानी में डालिए, लेकिन इसे उबाले नहीं। फूलों को 20 या 30 मिनट तक गर्म पानी में रहने दीजिए। इस मिश्रण को ठंडा होने के बाद पानी को निकाल दें।

मिश्रण को बालों के संपूर्ण रोगों के उपचार के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसके ठंडे पानी से चेहरे को धोने से निखार आ जाएगा। इस मिश्रण से तैलीय और कील- मुहांसों से प्रभावित त्वचा को बहुत फायदा मिलता है।

-ठंडा सत्त तैयार करने के किए जपा यानी गुड़हल के पुष्प और पत्तियों को एक और छह के अनुपात में रात भर ठंडे पानी में रहने दें। फूलों को निचोड़कर प्रयोग करने से पहले पानी को बहा दें। इस सत्त को बालों और सिर को धोने के लिए इस्तेमाल में ला सकती हैं।

इस सत्त या फूलों के जूस में मेहंदी मिलाकर बालों पर लगाने से बालों को भरपूर पोषण मिलता है। यह बालों की कंडीशनिंग के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है।

इसे भी पढ़ें- आपकी ब्यूटी में चार-चांद लगा देंगे मेकअप के ये यूजफुल TIPS

ध्यान रखें

फूलों के सुगंधित तेलों को सौंदर्य निखारने में बखूबी प्रयोग किया जाता है। लेकिन इसका इस्तेमाल करते हुए भी हमें सचेत रहने की जरूरत है। सुगंधित तेलों को बादाम, तिल, जैतून और गुलाब जल लोशन से मिश्रित करके ही उपयोग में लाना चाहिए। सुगंधित तेलों को विशुद्ध रूप से कभी उपयोग में नहीं लाना चाहिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story