Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

World Health Day : रखें प्रिकॉशन नहीं होगी हेल्थ प्रॉब्लम

आज महिलाएं कई तरह की बीमारियों की शिकार हो रही हैं।

World Health Day : रखें प्रिकॉशन नहीं होगी हेल्थ प्रॉब्लम
X

आज 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे या विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। बात करते हैं एक ऐसी बीमारी के बारे में जो उम्र, स्थान या आनुवांशिक इतिहास की परवाह किए बिना किसी को भी हो सकती है और वो है डायबीटीज़ यानी मधुमेह। आज के समय में इस बीमारी से हर कोई परिचित है। फिर भी ज़रा सी सावधानी या जागरूकता से इससे बचा जा सकता हैं।

बदलती लाइफस्टाइल और हेल्थ पर जरूरी ध्यान न देने के कारण आज महिलाएं कई तरह की बीमारियों की शिकार हो रही हैं। इनमें हार्ट प्रॉब्लम, हेडेक, गैस, थायरॉयड, ऑस्टियोपोरोसिस, ब्रेस्ट कैंसर, डिप्रेशन जैसी बीमारियां प्रमुख हैं। इनसे बचने के लिए किस तरह के प्रिकॉशंस बरतने की जरूरत है, जानिए।

फिजिकल एक्टिविटीज में कमी, बैड फूड हैबिट और वर्क प्रेशर की वजह से महिलाएं भी काफी बीमार रहने लगी हैं। लेकिन अगर अपनी लाइफस्टाइल में सुधार लाएं और हेल्थ को लेकर प्रॉपर प्रिकॉशन रखें, तो बीमार होने से बचे रह सकते हैं। जानते हैं, महिलाओं में होने वाली कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम्स और उनसे बचे रहने के उपायों के बारे में।

हेडेक

महिलाओं को होने वाली आम परेशानी है हेडेक यानी सिरदर्द। हेडेक होने पर अधिकतर महिलाएं खुद ही ईलाज करने लगती हैं, जैसे बाम लगा लिया या कोई पेनकिलर खा लेती हैं। इससे कुछ समय के लिए उनका दर्द ठीक हो जाता है। लेकिन इस तरह बार-बार पेनकिलर लेना और दर्द को लेकर लापरवाही बरतने के कारण वे माइग्रेन से भी पीड़ित हो सकती हैं। उनका सिरदर्द गंभीर रूप ले सकता है। इसलिए बार-बार सिरदर्द होने पर महिलाओं को सेल्फ मेडिकेशन की बजाय डॉक्टर से चेकअप कराएं। समय पर भोजन करें। पूरी नींद लें। टेंशन लेने से बचें। खुद को फिट रखने के लिए रेग्युलर एक्सरसाइज, योग, मेडिटेशन करें।

नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, किन खास बातों पर रखें ध्यान-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story