Health Tips: सुबह थका-थका क्यों महसूस करते हैं आप? जानिए कारण

सुबह-सुबह थकान महसूस होना
X

थकान भरी सुबह (Image: Grok) 

Health Tips: सुबह उठते ही थकान महसूस होना सिर्फ नींद की कमी नहीं, बल्कि कई छुपे कारणों का संकेत हो सकता है। जानें इसके पीछे की वजह और जरूरी सावधानियां।

Health Tips: क्या आप सुबह उठते ही थकान महसूस करते हैं. अलार्म बंद करते ही ऐसा लगता है जैसे रात भर की नींद बेकार गई और शरीर एकदम सुस्त हो गया है? अगर हां तो इसका मतलब यह नहीं कि इसे नजरअंदाज किया जाए। क्योंकि सुबह की थकान सिर्फ नींद की कमी नहीं, बल्कि कई गहरी वजहों का संकेत हो सकती है। आइए जानते हैं उन कारणों को, जो आपकी सुबह की एनर्जी को चुपचाप चुरा लेते हैं।

बता दें, सुबह-सुबह फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करना सभी की ख्वाहिश होती है. लेकिन बहुत से लोग नींद से उठने के बाद भी थका हुआ महसूस करते हैं, जैसे शरीर पूरी तरह चार्ज ही नहीं हुआ. इसके पीछे सिर्फ रात में कम नींद लेना ही नहीं, बल्कि कई शारीरिक और मानसिक वजहें जिम्मेदार हो सकती हैं।

खराब नींद की क्वालिटी

नींद की मात्रा जितनी जरूरी है, उतनी ही जरूरी है उसकी गुणवत्ता। बार-बार नींद का टूटना, देर से सोना या बहुत हल्की नींद लेना आपके शरीर को पूरी तरह रीकवर नहीं करने देता। ऐसे में सुबह उठते ही कमजोरी और आलस महसूस होना लाजमी है।

सोने से पहले स्क्रीन टाइम

मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर ज्यादा देर तक वक्त बिताने से मेलाटोनिन हार्मोन की प्रक्रिया बाधित होती है, जो नींद के लिए जरूरी होता है। देर रात तक स्क्रीन देखने से दिमाग सक्रिय बना रहता है, जिससे गहरी नींद नहीं आती और सुबह आप थका-थका महसूस करते हैं।

पानी की कमी

रातभर सोते समय शरीर बिना पानी के कई घंटे बिता देता है। अगर आप दिन में भी कम पानी पीते हैं, तो यह डिहाइड्रेशन सुबह थकावट और चक्कर जैसी समस्याओं में बदल सकता है।

डाइट का असर

अगर आप रात को बहुत भारी खाना खाते हैं या दिनभर जंक फूड ज्यादा खाते हैं, तो पाचन तंत्र पूरी रात काम में लगा रहता है। इससे शरीर को आराम नहीं मिल पाता और आप सुबह तरोताज़ा महसूस नहीं करते।

मेंटल स्ट्रेस की दिक्कत

तनाव और चिंता की वजह से दिमाग रात में पूरी तरह शांत नहीं हो पाता। इसके कारण नींद पूरी नहीं होती और अगली सुबह आपको मानसिक और शारीरिक थकावट महसूस होती है।

इसका उपाय क्या हैं?

  • सोने से 1 घंटा पहले स्क्रीन से दूरी बनाएं।
  • रोज कम से कम 8 घंटे की गहरी नींद लें।
  • रात को हल्का और जल्दी खाना खाएं।
  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • स्ट्रेस कम करने के लिए ध्यान, मेडिटेशन या ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।

सुबह की थकान कोई सामान्य बात नहीं है, बल्कि यह आपकी सेहत और जीवनशैली में सुधार की जरूरत का संकेत है। यदि आप इन कारणों को समझकर थोड़े बदलाव करें, तो आप हर सुबह तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य स्वास्थ्य सलाह के आधार पर तैयार की गई है और इसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना है। यह किसी भी बीमारी की चिकित्सा, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या या लक्षण की स्थिति में कृपया योग्य चिकित्सक या हेल्थ एक्सपर्ट से परामर्श अवश्य लें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story