घर पर सूजी से बनाएं टेस्टी-क्रिस्पी कचौड़ी, जानें रेसिपी
सूजी से अब तक आपने हलवा बनाया होगा। या फिर ढोकला के लिए भी आपने सूजी का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी सूजी से कचौड़ी बनाई है। सुनकर थोड़ी हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है कि सूजी की मदद से भी कचौड़ी बन सकती है।

X
नीरा कुमार/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 April 2018 12:10 PM GMT
सूजी से अब तक आपने हलवा बनाया होगा। या फिर ढोकला के लिए भी आपने सूजी का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी सूजी से कचौड़ी बनाई है। सुनकर थोड़ी हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है कि सूजी की मदद से भी कचौड़ी बन सकती है।
आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में सूजी मटर की कचौड़ी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस तरह से बनी कचौड़ी बच्चों और बड़ों सबको पसंद आएगी। जानें रेसिपी-
सूजी मटर की कचौड़ी के लिए सामग्री
खोल के लिए
- बारीक सूजी: 1 कप
- मैदा: 1/4 कप
- नमक: 1/2 टी स्पून
- मोयन के लिए तेल: 2 टी स्पून
- रिफाइंड ऑयल: तलने के लिए
भरावन के लिए
- हरी मटर उबली हुई: 1 कप
- आलू: 2 टेबल स्पून (उबालकर कद्दूकस किया हुआ)
- सूखी धनिया: 1 टी स्पून (दरदरी कुटी हुई)
- सौंफ: 1/2 टी स्पून (दरदरी कुटी हुई)
- जीरा: 1/2 टी स्पून
- पिसा गर्म मसाला: 1/2 टी स्पून
- हींग पावडर: चुटकी भर
- अमचूर पावडर: 1 टी स्पून
- बारीक कटा हरा धनिया: 1 टेबल स्पून
- रिफाइंड ऑयल: 2 टी स्पून
- नमक-मिर्च: स्वादानुसार
विधि
- सूजी और मैदा को मिक्स करें। उसमें नमक डालें और गर्म तेल का मोयन डालकर गुनगुने पानी से आटा गूंथ लें।
- आधा घंटा ढंक कर रखें। एक नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म करके हींग जीरे का तड़का लगा कर कुटी सौंफ और धनिया डालें।
- साथ ही उबली मटर को मसल कर डाल दें।
यह भी पढ़ें: नाश्ते के लिए घर पर फटाफट बनाएं 'ढोकला', ये है रेसिपी
- आलू का मिश्रण डालें, सभी मसाले डालकर भरावन तैयार कर लें। आटे को पुन: गूंथें।
- छोटी-छोटी लोई लेकर हाथ से थपथपाएं और बीच में थोड़ा सा भरावन भरकर बंद कर दें। हाथ से थोड़ा फैलाएं।
- मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक कचौड़ियां तलें। हरी चटनी के साथ सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story