Health Tips: रात को देर से सोना बना सकता है बूढ़ा! इन बीमारियों के हो सकते हैं शिकार!

देर से सोना शरीर के लिए खतरनाक
X

देर से सोना नुकसानदायक (Image: grok)

Health Tips: रात के वक्त देर से सोने की वजह से जल्दी बुढ़ापा आ सकता है। इसके अलावा कई बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है। जानिए इससे कैसे बचें

Health Tips: क्या आप जानते हैं कि रात को देर से सोना सिर्फ थकान ही नहीं बढ़ाता, बल्कि आपको समय से पहले बूढ़ा भी बना सकता है? शरीर की प्राकृतिक घड़ी जब बार-बार बिगड़ती है, तो इसका असर सीधे सेहत, त्वचा, बाल, और दिल-दिमाग पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि अलग-अलग समय पर सोने से शरीर को किस तरह के नुकसान हो सकते हैं।

रात 11 बजे सोने से क्या होता है

अगर आपकी आदत रात 11 बजे सोने की है, तो बालों का झड़ना आपकी पहली परेशानी बन सकता है। दरअसल, इस समय शरीर खुद की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू करता है। जब नींद पूरी नहीं होती, तो सिर की त्वचा तक पोषण सही से नहीं पहुंच पाता। इसका असर बालों की जड़ों पर पड़ता है, और वे कमजोर होकर झड़ने लगते हैं।

रात 12 बजे सोने से मेटाबॉलिज्म कम होता है

रात 12 बजे के सोने से शरीर के अंदरूनी संतुलन को बिगाड़ सकता है। इस समय तक जागने से पाचन क्रिया की गति कम होने लगती है। इसका मतलब है कि शरीर खाने को सही ढंग से ऊर्जा में नहीं बदल पाता। जिसकी वजह से मेटाबॉलिज्म थीमा हो जात है, और वजन बढ़ने लगता है।

रात 1 बजे सोने से इम्यून सिस्टम कम होता है

अगर आप रात 1 बजे सोते हैं, तो आपका इम्यून सिस्टम कम हो सकता है। इस समय तक जागने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। नींद की कमी के कारण शरीर पर्याप्त सुरक्षा कोशिकाएं नहीं बना पाता, जिससे सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर संक्रमण तक जल्दी पकड़ लेते हैं।

रात 2 बजे सोने से दिल का खतरा होता है

रात 2 बजे सोना शरीर के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक है। इस समय तक जागे रहने से रक्तचाप असंतुलित हो सकता है, और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नींद पूरी न होने से तनाव हार्मोन बढ़ता है, जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। लंबे समय तक यह आदत बनी रहे, तो हृदय रोग, बेचैनी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

समय से पहले बुढ़ापा आ जाता है

देर रात तक जागने वालों के चेहरे पर समय से पहले उम्र का असर दिखने लगता है। आंखों के नीचे काले घेरे, त्वचा की चमक कम होना, और थकान की समस्या होने लगती है। ये सब संकेत हैं कि शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पा रहा है।

जल्दी सोने की आदत कैसे डालें

अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले सोने का एक तय समय बनाएं। सोने से पहले मोबाइल और टीवी से दूरी बनाएं। हल्का भोजन करें, और खुद को यह याद दिलाएं कि नींद कोई आलस नहीं, बल्कि सेहत की जरूरत है। धीरे-धीरे शरीर इस समय का आदी हो जाएगा, और सुबह उठते ही आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

Source: https://www.health.harvard.edu/staying-healthy/how-sleep-deprivation-can-harm-your-health

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story