Skin Care Tips: दही से चेहरे को कैसे निखारें? शहनाज हुसैन से जानें नेचुरल ग्लो का घरेलू तरीका

Skin Care Tips: शहनाज हुसैन से जानें नेचुरल ग्लो का घरेलू तरीका
खूबसूरत और चमकदार त्वचा हर किसी की चाहत होती है। मशहूर कॉस्मेटोलॉजिस्ट शहनाज हुसैन के अनुसार, दही एक ऐसा प्राकृतिक उपाय है, जो आपकी स्किन को बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के निखार सकता है। दही न सिर्फ त्वचा को पोषण देती है, बल्कि दाग-धब्बों, ड्रायनेस और मुंहासों को भी दूर करती है। आइए जानें कि दही को चेहरे पर लगाने का सही तरीका और इसके फायदे क्या हैं, जो आपकी स्किन को देगा नेचुरल ग्लो! जानिए दही का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं?
दही लगाने का सही समय और तरीका
दही स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। वैसे तो आप दही को चेहरे पर किसी भी समय लगा सकती हैं लेकिन दही लगाने का सबसे सही समय सुबह और रात को माना जाता है।
- सुबह में लगाने के फायदे:अगर आप रोज सुबह चेहरे पर दही लगाएं तो इससे फेस स्किन दिनभर फ्रेश और खिली-खिली नजर आएगी।
- रात में लगाने के फायदे: रात में चेहरे पर दही लगाने से, स्किन पर मौजूद सारी गंदगी और धूल-मिट्टी आसानी से निकल जाती है।
दही स्किन के लिए क्यों फायदेमंद है?
दही स्किन के लिए इसलिए फायदेमंद होती है, क्योंकि दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है। दही स्किन से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करती है। दही, त्वचा का निखार बढ़ाती है और कई त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करती है। यह स्किन को सॉफ्ट और ब्राइट भी बनाती है। इसलिए चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आपको चेहरे पर दही का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
बेसन, हल्दी और दही का फेस पैक कैसे बनाएं?
पुराने समय से दही में बेसन और हल्दी मिक्स करके स्किन पर इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस पैक को बनाने के लिए आप 2 चम्मच दही लें। इसमें 2 चम्मच बेसन और चुटकी भर हल्दी पावडर मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप कुछ दिनों तक रोजाना चेहरे पर यह फेस पैक लगा सकती हैं। दही, बेसन और हल्दी का फेस पैक स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पेस्ट सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए अच्छा होता है।
अन्य सामग्री जो दही के साथ असरदार हैं
अधिक लाभ के लिए आप दही में कुछ चीजों को मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं। दही में बेसन, हल्दी, मुल्तानी मिट्टी और फिटकरी को मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है। बेसन से त्वचा पर निखार आता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन गुण त्वचा के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को हटाने में असरदार होता है। मुल्तानी मिट्टी, त्वचा की जलन और इरिटेशन को शांत करती है। फिटकरी त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखती है।
सप्ताह में कितनी बार दही का इस्तेमाल करना चाहिए?
यह स्किन टाइप पर निर्भर करता है कि आप दही को वीक में स्किन पर कितनी बार अप्लाई कर सकती हैं।
- आपकी स्किन ड्राय और बेजान है तो आप रोजाना चेहरे पर दही का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- दही लगाने से त्वचा मुलायम बनती है।
- दही त्वचा की ड्रायनेस को कम करती है।
- अगर आप रोजाना चेहरे पर दही लगाएं तो ड्राय स्किन से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आप सप्ताह में 2-3 बार दही का यूज कर सकती हैं।
रात में दही लगाने से क्या होता है?
रात भर चेहरे पर दही लगाकर रखना बेहद फायदेमंद होता है। दही स्किन को हाइड्रेट करती है। अगर आप चेहरे पर रातभर दही लगाकर रखें तो इससे स्किन हेल्दी बनेगी। दही में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप रोज रात को चेहरे पर दही लगाएं तो मुंहासों और दाग-धब्बों से पूरी तरह छुटकारा मिल सकता है।
अगर आप भी स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो शहनाज हुसैन के बताए ये उपाय आज़माकर जरूर देखें।
