A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
World Health Day 2024: हमारे यहां बहुत कम ऐसे लोग हैं जो अपनी सेहत को लेकर पूरी तरह से जागरुक रहते हैं। पुरुष हों या महिलाएं ज्यादातर अपनी सेहत को लेकर लापरवाह रहते हैं, खासतौर पर महिलाएं तो इस मामले में पुरुषों से एक कदम आगे हैं। दुनियाभर में स्वास्थ्य को लेकर बरती जा रही लापरवाही के चलते ही हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत की गई है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के पीछे मकसद लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरुक करना है।
हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे को सेलिब्रेट करने की थीम 'मेरी सेहत, मेरा अधिकार' रखी गई है। विश्व स्वास्थ्य दिवस को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के स्थापना दिवस के मौके पर मनाया जाता है। आप भी अगर इस दिन को सार्थक करना चाहते हैं तो साल में 5 टेस्ट जरूर कराएं, जिससे आपकी सेहत की सटीक जानकारी मिल सके।
हर साल जरूर कराएं 5 टेस्ट
ब्लड टेस्ट - साल में एक बार ब्लड टेस्ट जरूर कराना चाहिए, इससे शरीर के अंदर चल रही सही स्थिति का पता चलता है। ब्लड टेस्ट में शुगर, लिपिड प्रोफाइल, थायराइड टेस्ट, हीमोग्लोबिन टेस्ट समेत अन्य चीजें शामिल करें।
इसे भी पढ़ें: World Health Day 2024: हर साल बढ़ रहे भूलने की बीमारी वाले मरीज, 5 चीजें खाएं, 20 साल की उम्र जैसा हो जाएगा दिमाग!
हार्ट चेकअप - दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसका दुरुस्त रहना बेहद जरूरी है। इसकी सेहत की सही स्थिति पता करने के लिए ईसीजी टेस्ट कराएं। इसके साथ ही नियमित ब्लड प्रेशर की जांच भी करते रहे। ईसीजी से पता चलता है कि दिल किस तरह काम कर रहा है।
लिवर, किडनी फंक्शन टेस्ट - लिवर टेस्ट (LFT) और किडनी टेस्ट (KFT) साल में एक बार जरूर कराना चाहिए। इससे पता चलता है कि ये दोनों ही महत्वपूर्ण अंग अपना काम ठीक से कर रहे हैं या नहीं। अगर इन अंगों में परेशानी नजर आए तो समय रहते इनका इलाज किया जा सकता है। नहीं तो ये गंभीर समस्याओं के तौर पर सामने आ सकते हैं।
यूरिन टेस्ट - आप खुद को सेहतमंद महसूस करते हों, लेकिन साल में एक बार यूरिन टेस्ट भी जरूर कराएं। इसे कराने से शरीर में यूरिक एसिड का लेवल, ग्लूकोज, प्रोटीन से जुड़ी जानकारी मिलती है। इससे कई बीमारियों को शुरुआती स्तर पर ही पकड़ा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Methi Dana: फायदेमंद समझकर ज्यादा तो नहीं खाते मेथी दाना, उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान, सेहत बिगड़ने का खतरा
आई टेस्ट - आंखें हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। इसकी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। साल में कम से कम एक बार तो आई टेस्ट जरूर कराना चाहिए। इससे आप आंखों की सेहत का सही अंदाजा लगा पाते हैं। आंखों की रोशनी को इस टेस्ट की मदद से बचाकर रखा जा सकता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
