Logo
Trendy Makeup Tools: आजकल मेकअप सिर्फ सुंदर दिखने का जरिया नहीं, बल्कि कॉन्फिडेंस और नेचुरल ग्लो बढ़ाने का तरीका बन गया है। सही टूल्स से मेकअप ज्यादा परफेक्ट और टिकाऊ होता है।

Trendy Makeup Tools: आज के दौर में मेकअप केवल सुंदर दिखने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह कॉन्फिडेंस और पर्सनालिटी को निखारने का एक खास तरीका भी बन चुका है। अच्छे मेकअप के लिए सही मेकअप टूल्स का यूज करना भी जरूरी है। ऐसे ही कुछ ट्रेंडी मेकअप टूल्स के बारे में जानिए।

सिलिकॉन जैली ब्लेंडर (silicone jelly blender)

silicone jelly blender
silicone jelly blender

यह दिखने में ट्रांसपेरेंट या हल्के रंग का, जैली जैसा सॉफ्ट टूल होता है। यह फाउंडेशन और कंसीलर को स्किन पर एक जैसा फैलाता है और प्रोडक्ट को अपने अंदर नहीं सोखता। इससे मेकअप लाइट, नेचुरल और बेदाग दिखाई देता है।

कुशन फाउंडेशन पफ (cushion foundation puff)

cushion foundation puff
cushion foundation puff

कुशन फाउंडेशन पफ बहुत सॉफ्ट और स्पंजी होता है। यह फाउंडेशन को स्किन पर स्मूद तरीके से सेट करता है और चेहरे को फ्रेश ग्लो देता है। इसे हल्के हाथ से टैप करते हुए लगाने पर मेकअप लंबे समय तक टिकता है और त्वचा निखरी हुई नजर आती है।

यह भी पढ़े - बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर दिखने लगा है? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं नया निखार

ड्यूल-एंडेड मेकअप ब्रश (dual‑ended makeup brush)

dual‑ended makeup brush
dual‑ended makeup brush

ड्यूल-एंडेड मेकअप ब्रश, आजकल काफी पॉपुलर है, क्योंकि इस एक ही ब्रश से कई काम आसानी से हो जाते हैं। इसका एक सिरा ब्लेंडिंग के लिए और दूसरा कंटूरिंग या हाइलाइटिंग के लिए उपयोग किया जाता है। यह ट्रैवलिंग में साथ रखने के लिए भी सुविधाजनक होता है।

फेस रोलर (face roller)

instant brush cleaner pad
instant brush cleaner pad

फेस रोलर, स्किन को रिलैक्स करने के साथ-साथ मेकअप के लिए तैयार करता है। चेहरे पर हल्के हाथ से रोल करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे स्किन फ्रेश दिखती है और मेकअप अच्छे से सेट होता है। 

यह भी पढ़े - तेज धूप से स्किन पर आ सकता है कालापन, इन तरीकों से त्वचा का रखें ख्याल

इंस्टेंट ब्रश क्लीनर पैड (instant brush cleaner pad)

instant brush cleaner pad
instant brush cleaner pad

इंस्टेंट ब्रश क्लीनर पैड एक छोटा लेकिन बेहद उपयोगी मेकअप टूल है। मेकअप ब्रश में जमा पुराने कलर और पावडर मेकअप की फिनिश को खराब कर सकते हैं। ऐसे में इस पैड पर ब्रश को हल्के हाथ से घुमाने से एक्सट्रा या पुराने कलर तुरंत साफ हो जाते हैं। इससे मेकअप ज्यादा क्लीन दिखता है और स्किन भी सुरक्षित रहती है।

श्रुति आयंगर

(ब्यूटी एक्सपर्ट महक शर्मा से बातचीत पर आधारित)

5379487