mango jam: मीठा खाने का मन करता है तो घर में ही बनाएं मैंगो जैम, बच्चे मांग-मांगकर खाएंगे, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

mango jam recipe
X
mango jam recipe
mango jam: आम का सीजन शुरू होते ही घर पर बनाएं सिर्फ 3 चीजों से टेस्टी मैंगो जैम। बिना प्रिज़रवेटिव वाला यह जैम 2-3 महीने तक खराब नहीं होता। जानें इसे बनाने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस।

mango jam: गर्मियों में अगर आम से कुछ खास नहीं बनाया तो क्या किया! कुल्फी और आम पन्ना तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन घर का बना मैंगो जैम ट्राय किया है क्या? ये न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि बिलकुल नैचुरल और प्रिज़रवेटिव-फ्री भी होता है। खास बात ये है कि इसे सिर्फ तीन चीजों से बनाया जा सकता है और ये 2 से 3 महीने तक खराब नहीं होता।

मैंगो जैम बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री:
500 ग्राम पके हुए आम

300 ग्राम चीनी

1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

कैसे बनाएं घर का मैंगो जैम - स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

स्टेप 1: सबसे पहले ऐसे आम लें जिनमें रेशा कम हो और गूदा ज्यादा हो। सफेदा या हापुस आम इसके लिए बेस्ट माने जाते हैं।
स्टेप 2: आम को छीलकर उसका गूदा निकाल लें। मिक्सर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि स्मूद प्यूरी बन जाए।
स्टेप 3: अब 300 ग्राम तैयार प्यूरी को एक पैन में डालें और बराबर मात्रा में चीनी मिलाएं। गैस पर मीडियम आंच पर रखें और धीरे-धीरे चलाते रहें।
स्टेप 4: 5-7 मिनट बाद उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिला दें। इससे जैम में नैचुरल प्रिज़रवेशन भी होता है और स्वाद भी बेहतर बनता है।
स्टेप 5: जब मिश्रण हल्का गाढ़ा होने लगे और पारदर्शी दिखने लगे, तब गैस बंद कर दें। ध्यान रहे कि ठंडा होने पर जैम और भी गाढ़ा हो जाता है।

स्टोरेज टिप्स - कैसे रखें जैम को 3 महीने तक सुरक्षित

  • जैम को हमेशा ग्लास के स्टेरिलाइज़ किए हुए जार में ही रखें।
  • जार और उसका ढक्कन उबलते पानी में धोकर अच्छी तरह सुखा लें।
  • प्लास्टिक कंटेनर या गीले जार में जैम जल्दी खराब हो सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल
इस होममेड जैम को आप रोटी, ब्रेड, पराठा, बिस्किट या डेसर्ट में इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चों को भी ये बेहद पसंद आता है।

(प्रियंका)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story