भीगे हुए बादाम या भीगी मूंगफली: किसमें है ज्यादा ताकत, जानिए पूरी डीटेल्स

Soaked almonds/soaked peanuts: Which is more beneficial for health, Know complete details
X
भीगे हुए बादाम या मूंगफली में कौन ज्यादा फायदेमंद
Soaked almonds/soaked peanuts: अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए इंस्टेंट विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो भीगी हुई मूंगफली और भीगे हुए बादाम एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। जानते हैं कौन है ज्यादा फायदेमंद।

Soaked almonds/soaked peanuts: आजकल लोग इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इतना व्यस्त हो गए हैं कि सही तरीके से खाना भी नहीं खा पा रहे हैं। जिसके चलते बीमारियों का खतरा और बढ़ जाता है। अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं और उसके लिए आसान तरीका ढूंढ रहे हैं तो भीगी हुई मूंगफली और भीगे हुए बादाम एक बढ़िया विकल्प है।

लेकिन अब ऐसे में सवाल उठता है कि दोनों में से ज्यादा फायदेमंद क्या है। तो आइए जानते हैं कि भीगी हुई मूंगफली और भीगे हुए बादाम में से ज्यादा फायदेमंद क्या है।

भीगे बादाम के फायदे

  1. इसमें मौजूद विटामिन E और हेल्दी फैट दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं।
  2. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा और बालों में चमक लाते हैं।
  3. ये फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
  4. इनमें कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है।

भीगी मूंगफली के फायदे

  1. यह एक सस्ता सुपरफूड है जो प्रोटीन से भरपूर होता है।
  2. इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स और रेस्वेराट्रॉल हृदय को स्वस्थ रखते हैं।
  3. इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो डायबिटिक के लिए बढ़िया है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: माइग्रेन से परेशान हैं? ये घरेलू ड्रिंक दिला देगी दर्द से राहत, जान लें बनाने और सेवन की पूरी विधि

किसे चुनें कब और क्यों?

  1. अगर आपकी प्राथमिकता ब्रेन हेल्थ, स्किन, और हड्डियों की मजबूती है तो भीगे हुए बादाम बेहतर विकल्प हैं।
  2. अगर आप मसल्स बिल्डिंग, वजन बढ़ाना या प्रोटीन इनटेक बढ़ाना चाहते हैं तो भीगी मूंगफली ज्यादा फायदेमंद है।
  3. अगर बात करें बजट की तो बजट के लिहाज से भी मूंगफली आम आदमी के लिए ज्यादा सुलभ है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story