Chest Infection: मौसम में बदलाव, प्रदूषण और कमजोर इम्यूनिटी के बीच चेस्ट इन्फेक्शन तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अक्सर लोग इसे सामान्य सर्दी-खांसी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। शुरुआती लक्षणों को पहचानना और समय रहते इलाज कराना बेहद जरूरी है।
डॉक्टर्स के मुताबिक, चेस्ट इन्फेक्शन धीरे-धीरे शरीर को कमजोर करता है और फेफड़ों पर सीधा असर डालता है। यदि शुरुआती संकेतों को समय पर पहचान लिया जाए, तो जटिलताओं से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं इसके 5 अहम शुरुआती लक्षण, जिन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
छाती के संक्रमण के शुरुआती लक्षण
लगातार खांसी
यदि खांसी 2-3 हफ्तों से ज्यादा समय तक बनी रहती है, तो यह सामान्य नहीं है। खासतौर पर बलगम के साथ आने वाली खांसी चेस्ट इन्फेक्शन का संकेत हो सकती है।
सांस लेने में तकलीफ
सीढ़ियां चढ़ते समय या हल्का काम करने पर भी सांस फूलना इस बीमारी का शुरुआती लक्षण हो सकता है। यह संकेत देता है कि फेफड़े ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।
सीने में दर्द या जकड़न
खांसते या गहरी सांस लेते समय सीने में दर्द महसूस होना इन्फेक्शन की ओर इशारा करता है। इसे नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।
Healthy seeds: छोटे-छोटे बीज, बड़ा कमाल! रोज़ खाएं ये 5 सुपरसीड्स, दिल से लेकर दिमाग तक रखेंगे फिट
भीड़ से दूर चाहिए सुकून?: गर्मियों में घूम आएं ये 5 ऑफबीट हिल स्टेशन, दिल हो जाएगा खुश
Parenting Tips: वर्किंग पैरेंट्स होने से नहीं दे दे पा रहे बच्चे को पूरा वक्त? इन 7 तरीकों से बिताएं क्वालिटी टाइम
बुखार और थकान
हल्का या तेज बुखार और लगातार थकान शरीर में संक्रमण के संकेत हैं। यह दर्शाता है कि शरीर संक्रमण से लड़ने की कोशिश कर रहा है।
बलगम का रंग बदलना
यदि बलगम पीला, हरा या गाढ़ा हो जाए, तो यह बैक्टीरियल इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है। यह स्थिति डॉक्टर की सलाह लेने का इशारा देती है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)










