Logo
election banner
Parenting Tips: मां-बाप कई बार अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो कि भाई-बहन में झगड़े की वजह बन सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Parenting Tips: भाई-बहन के बीच लड़ाई होना आम बात है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस रिश्ते में नोंक-झोंक बनी रहने के साथ ही मजबूती भी काफी होती है। जब लड़ाई बार-बार होने लगे तो पैरेंट्स को ये सोचने की जरूरत है कि आखिर इसके पीछे की क्या वजह है। कई बार मां-बाप की ओर से अनजाने में की गई गलतियां बच्चों के बीच झगड़े की वजह बनने लगती हैं। 

पैरेंट्स समय रहते अगर इस बात पर ध्यान न दें तो बहन-भाई के इस रिश्ते में काफी खटास आ सकती है और काफी दूरियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं मां-बाप अनजाने में कौन सी गलतियां करते हैं जो कि बच्चों के बीच झगड़े की वजह बन सकती है। 

4 गलतियां करने से बचें पैरेंट्स

पक्षपात - ये देखा जाता है कि ज्यादातर घरों में छोटा बच्चा सभी का ज्यादा लाड़ला होता है। कई बार अनजाने में ही मां-बाप एक बच्चे से ज्यादा लाड़-प्यार करने लगते हैं, जबकि दूसरा इससे खुद को वंचित मानता है। इसका असर धीरे-धीरे बच्चों के आपसी रिश्ते पर दिखाई पड़ने लगता है और दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगते हैं। 

ध्यान न देना - कई बार बच्चे ऐसा महसूस करते हैं कि पैरेंट्स उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्हें लगता है कि उनके भाई या बहन को ज्यादा अटेंशन मिल रहा है। बच्चे के मन में अगर ये बात बैठ जाए तो वे अपने भाई-बहन से नाराज होने लगते हैं और इसका असर दोनों के बीच मनमुटाव के तौर पर सामने आ सकता है। 

चीजों को लेकर लड़ना - छोटे बच्चों के बीच चीजों को लेकर भी काफी कॉम्पिटिशन की भावना रहती है। मां-बाप ने कोई चीज अगर एक बच्चे को दिलाई और दूसरे को वो नहीं मिली तो ये भी बच्चों के बीच लड़ाई की वजह बन सकती है। इस समस्या से निपटने के लिए पैरेंट्स को बच्चों को शेयरिंग सिखाना बेहद जरूरी है। 

तुलना करना - कई पैरेंट्स अपने बच्चों की आपस में ही तुलना करने लगते हैं। ऐसा करने से बच्चों  के मन में एक दूसरे के प्रति जलन की भावना पैदा होने लगती है। किसी एक बच्चे को अच्छा बताने पर दूसरे के मन में हीनभावना पैदा होने लगती है और इसका नतीजा दोनों के बीच में लड़ाई और मनमुनाव के तौर पर सामने आता है। 

5379487