A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Milk Side Effects: दूध में मौजूद पोषक तत्वों की वजह से इसे एक संपूर्ण आहार माना जाता है। दूर में ढेरों न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो हेल्दी रहने के लिए जरूरी होते हैं। घर के बड़े-बुजुर्ग भी नियमित दूध पीने की सलाह देते हैं। ये सलाह पूरी तरह से सही भी है, लेकिन कुछ मामलों में दूध पीना फायदे की जगह बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।
दरअसल, कुछ हेल्थ कंडीशन में दूध पीना फायदेमंद नहीं होता है। ओनलीमायहेल्थ के मुताबिक दूध हर किसी को सूट नहीं करता है। न्यूट्रिशनिस्ट गरिमा गोयल के मुताबिक कुछ हेल्थ कंडीशन में दूध पीना मुसीबत बढ़ा सकता है।
4 परेशानियों में न पिएं दूध
पेट की समस्या - बहुत से लोग आजकल पेट संबंधी समस्याओं का सामना करते नजर आते हैं। पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स होने पर दूध नहीं पीना चाहिए। गैस, कब्ज, ब्लोटिंग की स्थिति में दूध पीना हानिकारक होता है। ये परेशानी को और भी बढ़ा देता है।
इसे भी पढ़ें: Heart Attack: हार्ट अटैक से पहले आंखों में दिखते हैं 3 लक्षण, संकेत पहचान कर टाल सकते हैं बड़ा खतरा
एलर्जी - दूध हर किसी के लिए फायदेमंद हो, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कई लोगों को दूध और दूध से बने उत्पादों से एलर्जी होती है। आप अगर दूध पीने के बाद एलर्जी महसूस करते हैं तो इसे पीना बंद करें और इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।
लिवर प्रॉब्लम - जो लोग लिवर से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं उन्हें भी दूध न पीने की सलाह दी जाती है। फैटी लिवर, लिवर में सूजन जैसी हेल्थ कंडीशन में दूध पीना नुकसान पहुंचा सकता है। लिवर दूध को ठीक से पचा नहीं पाता और इससे इन्फ्लेमेशन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: How to Make Sattu: गर्मी में बॉडी को एनर्जी से भर देता है चने का सत्तू, घर पर इस तरीके से कर सकते हैं तैयार
बॉडी में सूजन - शरीर में अगर किसी वजह से सूजन आ रही है तो दूध नहीं पीना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसा करने से ये समस्या और भी बढ़ सकती है। दूध में सैचुरेटेड फैट होता है जो शरीर की सूजन बढ़ाने का काम करता है।
