Mosquitoes Remedies: गर्मियों का मौसम आते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है और इसके साथ ही शुरू होती है रातभर की बेचैनी। बार-बार मच्छरों के काटने से नींद टूटती है, शरीर में खुजली होती है और सुबह उठते ही थकान महसूस होती है। कई लोग महंगे रिपेलेंट्स और केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये हर बार पूरी तरह कारगर नहीं होते।
ऐसे में घरेलू उपाय न सिर्फ सस्ते और आसान होते हैं, बल्कि इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। पुराने समय से ही लोग प्राकृतिक तरीकों से मच्छरों को दूर भगाते आए हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे असरदार घरेलू उपाय, जो आपको मच्छरों से राहत दिलाकर सुकून भरी नींद दे सकते हैं।
मच्छरों को भगाने के घरेलू उपाय
नीम का धुआं है बेहद असरदार
नीम में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और कीटनाशक गुण होते हैं। रात को सोने से पहले नीम की सूखी पत्तियों को जलाकर कमरे में हल्का धुआं कर दें। इससे मच्छर तुरंत दूर भागते हैं और वातावरण भी शुद्ध होता है।
सरसों का तेल और अजवाइन का इस्तेमाल
सरसों के तेल में अजवाइन मिलाकर दीया जलाएं या मिश्रण को कमरे के कोनों में रखें। इसकी तेज गंध मच्छरों को पसंद नहीं आती और वे पास नहीं भटकते।
लहसुन का स्प्रे बनाएं
लहसुन की तेज गंध मच्छरों के लिए असहनीय होती है। लहसुन को पानी में उबालकर उसका स्प्रे तैयार करें और कमरे में छिड़काव करें। यह प्राकृतिक रिपेलेंट की तरह काम करता है।
Bhindi Masala: डिनर का मज़ा दोगुना कर देगी भिंडी मसाला, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट डिश
Gulmohar Plantation: होम गार्डन को स्पेशल लुक देगा गुलमोहर प्लांट, इस तरह लगाकर करें देखभाल
मोबाइल से दूरी है ज़रूरी: बच्चों के ज्यादा स्क्रीन टाइम से शुरू हो सकती हैं ये 5 परेशानियां
Lemon Storage Tips: गर्मी में भी नींबू हफ्तेभर तक रहेगा फ्रेश और रसीला! इन तरीकों से करें स्टोर
नींबू और लौंग का उपाय
एक नींबू को बीच से काटकर उसमें लौंग लगाएं और कमरे में रखें। इसकी खुशबू मच्छरों को दूर रखती है और साथ ही कमरे में फ्रेशनेस भी बनी रहती है।
तुलसी का पौधा लगाएं
घर के अंदर या खिड़की के पास तुलसी का पौधा रखने से मच्छर पास नहीं आते। तुलसी में मौजूद तत्व प्राकृतिक रूप से मच्छरों को दूर भगाते हैं।
कपूर जलाएं
रात को सोने से पहले कपूर जलाकर कमरे में रखें। 10-15 मिनट में ही मच्छर गायब हो जाते हैं। यह तरीका बेहद आसान और प्रभावी है।
ढीले और पूरे कपड़े पहनें
रात में ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर को पूरी तरह ढकें। इससे मच्छरों के काटने की संभावना कम हो जाती है और नींद भी बेहतर आती है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।










