Milk Shake: गर्मी में बॉडी को 'कूल' रखेगा होममेड मिल्क शेक, शरीर को मिलेगी भरपूर एनर्जी, सीखें बनाने का तरीका

Milk Shake Recipe
X
मिल्क शेक बनाने का तरीका।
Milk Shake Recipe: गर्मी में मिल्क शेक पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। जानते हैं इसकी रेसिपी।

Milk Shake Recipe: दिन की शुरुआत अगर टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक से हो तो इससे अच्छी बात क्या होगी। घर पर बना मिल्क शेक इस मुराद को पूरी कर सकता है। स्वाद से भरपूर मिल्क शेक एनर्जी देने में भी किसी से कम नहीं है। मिल्क शेक बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। ऐसे में समर सीजन में इसे पीने से डिहाइड्रेशन का रिस्क काफी कम हो जाता है।

मिल्क शेक को बच्चे बड़े चाव से पीते हैं क्योंकि इसे दूध और फ्रूट के कॉम्बिनेशन से तैयार किया जाता है। आप अगर होममेड मिल्क शेक तैयार करना चाहते हैं तो बेहद आसानी से इसे बना सकते हैं।

मिल्क शेक बनाने के लिए सामग्री
ठंडा दूध - 3-4 कप
सेबफल - 1/2
केले - 2
अंगूर - 1/4 कप
नाशपाती - 1/2
इलायची पाउडर - 1/4 टी स्पून
चीनी - स्वादानुसार

मिल्क शेक बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर मिल्क शेक बनाना काफी आसान है और इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। मिल्क शेक बनाने के लिए हमेशा ताजे फलों का ही इस्तेमाल करें। फल अगर बासे हुए तो शेक का स्वाद बदल सकता है। सबसे पहले केले का छिलका उतारकर उसके छोटे छोटे टुकड़े काट लें। इसके बाद नाशपाती और सेबफल का छिलका उतारकर काट लें।

इसे भी पढ़ें: Amla Juice: 5 बीमारियों को पास नहीं आने देता आंवला जूस, गर्मी का है 'सुपर हेल्थ ड्रिंक', बेहद आसान है बनाना

अब मिक्सर जार में केले के टुकड़े, नाशपाती और सेबफल के टुकड़ों को डाल दें। इसके बाद अंगूर डाल दें, फिर स्वादानुसार चीनी और 3-4 कप ठंडा दूध भी मिक्स कर दें। इसके बाद सभी चीजों को ग्राइंड कर दें। आप चाहें तो पहले सारे फलों को ग्राइंड करने के बाद ऊपर से ठंडा दूध मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Cucumber Raita: गर्मी में नहीं भा रही कोई सब्ज़ी, बनाएं ककड़ी का रायता, भरपूर स्वाद के साथ मिलेगा बेहतर पोषण

मिक्स शेक अच्छी तरह से ग्राइंड हो जाने के बाद जार का ढक्कन खोलकर उसमें इलायची पाउडर मिलाएं। फिर दोबारा एक बार मिक्सर को कुछ सेकंड के लिए चला दें। अब मिल्क शेक को गिलास में डाल दें। स्वाद और पोषण से भरपूर होममेड मिल्क शेक तैयार है। इसे सुबह नाश्ते के वक्त पिया जा सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story