Logo
election banner
How to make Amla Juice: आंवला औषधीय गुणों से भरपूर फल है। गर्मी में आंवला जूस पीने से शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

How to make Amla Juice: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को एनर्जी ड्रिंक की दरकार महसूस होने लगती है। आंवला का जूस एक ऐसा हेल्थ ड्रिंक है जो कि शरीर को ऊर्जा से भरपूर रखने के साथ ही इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। आंवला जूस नियमित पीने से शरीर का कई बीमारियों से बचाव होता है। स्किन और बालों के लिए तो आंवला बेहद फायदेमंद माना जाता है। आंवला जूस पाचन तंत्र को मजबूत बनाता और डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। 

आयुर्वेद में आंवला को इसे गुणों की वजह से ही त्रिदोषनाशक कहा गया है। आंवला एक सुपरफड है और आंवला जूस को 'सुपर हेल्थ ड्रिंक' कहा जा सकता है। आइए जानते हैं घर पर ही आंवला जूस तैयार करने की आसान विधि।

इसे भी पढ़ें: Dahi Chawal: गर्मी के लिए बेस्ट है देसी स्टाइल में बना दही-चावल, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे, बनाना है आसान

आंवला जूस बनाने के लिए सामग्री
आंवला कटे - 1/2 कप
पानी - 1/2 गिलास
नमक - 1 चुटकी (वैकल्पिक)

आंवला जूस बनाने की विधि
आंवला जूस शरीर को बेहद फायदा पहुंचाता है। इसे खाली पेट पीना लाभकारी होता है। आंवला जूस को बनाना भी काफी आसान है। इसके लिए बिना दाग वाले आंवला का चुनाव करें। इन्हें काट लें और इसके बीजों को अलग कर दें। अब एक मिक्सर में कटे हुए आंवला डालें और उसमें आधा गिलास पानी मिक्स कर दें। 

आप चाहें तो आंवला जूस में चुटकीभर नमक मिला सकते हैं, लेकिन ये पूरी तरह से वैकल्पिक है। ज्यादातर लोग आंवला जूस में कुछ भी मिलाना पसंद नहीं करते हैं। अब मिक्सर जार का ढक्कन लगाने के बाद आंवला अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। 

इसे भी पढ़ें: Cucumber Raita: गर्मी में नहीं भा रही कोई सब्ज़ी, बनाएं ककड़ी का रायता, भरपूर स्वाद के साथ मिलेगा बेहतर पोषण

जब आंवला पिसकर स्मूद हो जाए तो एक बर्तन में छन्नी की मदद से आंवला जूस को छान लें, जिससे आंवला का गूदा अलग हो सके। अब आंवला जूस को गिलास में ट्रांसफर कर लें। पोषक से भरपूर आंवला जूस 5 मिनट में बनकर तैयार है। 

5379487