Logo
Paneer Kofta: पनीर कोफ्ता देखकर कई लोगों के मुंह में पानी आ सकता है। इस टेस्टी डिश को घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।

Paneer Kofta: जब भी घर में कोई खास मेहमान आने वाला हो या वीकेंड पर कुछ रिच और स्वादिष्ट खाने का मन हो, तो सबसे पहले याद आता है होटल स्टाइल पनीर कोफ्ता। मलाईदार ग्रेवी में डूबे नरम-नरम कोफ्ते, जिनका हर कौर मुंह में जाते ही घुल जाए यही तो इसकी खासियत है।

अक्सर लोग सोचते हैं कि होटल जैसा स्वाद घर पर नहीं आ सकता, लेकिन सही सामग्री और संतुलित मसालों के साथ आप भी रेस्टोरेंट जैसा पनीर कोफ्ता आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान और परफेक्ट रेसिपी।

पनीर कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री

कोफ्ता के लिए

  • 250 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 उबले आलू (मैश किए हुए)
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • किशमिश और काजू (वैकल्पिक)
  • तलने के लिए तेल

ग्रेवी के लिए

  • 2 बड़े प्याज (बारीक कटे)
  • 2 टमाटर (प्यूरी)
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 10-12 काजू (भिगोकर पेस्ट बनाया हुआ)
  • 1/2 कप फ्रेश क्रीम
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच तेल या घी
  • नमक स्वादानुसार

पनीर कोफ्ता बनाने का तरीका

पनीर कोफ्ता एक बेहद स्वादिष्ट लंच-डिनर रेसिपी है। इसे तैयार करने के लिए एक बड़े बर्तन में कद्दूकस किया पनीर, उबले आलू, कॉर्नफ्लोर, नमक और मसाले मिलाएं। मिश्रण को अच्छी तरह गूंथ लें ताकि वह मुलायम हो जाए।

चाहें तो बीच में किशमिश और काजू भरकर छोटे-छोटे गोल कोफ्ते बना लें। कढ़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर कोफ्तों को सुनहरा होने तक तल लें। निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें।

पैन में तेल गरम करें और उसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा भून लें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और कच्ची खुशबू खत्म होने तक पकाएं। इसके बाद टमाटर प्यूरी और मसाले डालकर 5-7 मिनट तक भूनें, जब तक तेल अलग न होने लगे।

Woolen Clothes: ऊनी कपड़े पैक करने जा रहे हैं? इन बातों का ध्यान रखें, सालभर बाद भी निकलेंगे फ्रेश!
Khatta Meetha Poha: रेस्टोरेंट जैसा खट्टा-मीठा पोहा खूब आएगा पसंद, बच्चे मांग-मांगकर खाएंगे
Maharashtra Travel Guide: पुणे से 100 KM के दायरे में हैं 5 टूरिस्ट डेस्टिनेशंस, फैमिली वीकेंड के लिए हैं परफेक्ट
Eye Care Tips: सुबह उठते ही देखने लगते हैं मोबाइल? आई केयर के लिए 5 बातें रखें ध्यान

अब काजू पेस्ट डालें और थोड़ी देर पकाएं। जरूरत अनुसार पानी डालकर ग्रेवी को मनचाही गाढ़ापन दें। आखिर में क्रीम और गरम मसाला मिलाकर 2 मिनट पकाएं। परोसने से ठीक पहले तले हुए कोफ्तों को तैयार गरम ग्रेवी में डालें। 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं ताकि कोफ्ते ग्रेवी का स्वाद सोख लें। ऊपर से क्रीम या हरा धनिया डालकर सजाएं।

गरमा-गरम पनीर कोफ्ता नान, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ परोसें। यह डिश खास मौकों और पार्टी के लिए परफेक्ट है। एक बार घर में बनाकर देखिए, हर कोई तारीफ करते नहीं थकेगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

5379487