Logo
election banner
How to Make Grapes Juice: गर्मी के दिनों में अंगूर का जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है। ये बॉडी डिटॉक्स करता है, आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

How to Make Grapes Juice: बॉडी को समय-समय पर डिटॉक्स करने की जरूरत होती है। अंगूर का जूस इस काम को  आसानी से कर देता है। विटामिन सी, पोटेशियम समेत अन्य पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर का जूस शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। ये एक इम्यूनिटी बूस्टर हेल्थ ड्रिंक है, जो शरीर में ठंडक बनाए रखता है। आप अगर दिन की हेल्दी शुरुआत करना चाहते हैं तो अंगूर जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

पोषण से भरपूर अंगूर जूस स्वादिष्ट होने के साथ ही बीमारियों को दूर रखता है। आपने अगर घर पर अंगूर का जूस नहीं बनाया है तो बेहद सिंपल विधि का पालन कर इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Besan Chilla: ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है बेसन का चीला, इस तरीके से बनाएंगे तो नहीं टूटेगा; स्वाद मिलेगा लाजवाब

अंगूर जूस बनाने के लिए सामग्री
अंगूर - 2 कप
चीनी - 1 टी स्पून
नींबू रस - 1 चम्मच
सेंधा नमक - 1/2 टी स्पून
बर्फ के टुकड़े - 4-5

अंगूर जूस बनाने की विधि
स्वाद और पोषण से भरपूर अंगूर जूस बनाना बहुत सरल है। इसके लिए सबसे पहले अंगूर को पानी में अच्छी तरह से धोकर ऊपर की गंदगी निकाल दें। अब अंगूर को मिक्सर जार में डालें और उसमें स्वादानुसार चीनी और सेंधा नमक मिला दें। इसके बाद जार का ढक्कन लगाकर अंगूर को ग्राइंड कर लें। 

इसे भी पढ़ें: How to Make Sattu: गर्मी में बॉडी को एनर्जी से भर देता है चने का सत्तू, घर पर इस तरीके से कर सकते हैं तैयार

आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा पानी भी मिक्स कर सकते हैं। अंगूर को तब तक ग्राइंड करें जब तक की स्मूद न हो जाएं। इस तरह अंगूर का जूस तैयार हो जाएगा। अंगूर जूस बनने के बाद उसे जार से निकालकर सर्विंग गिलास में डालें। इसमें नींबू का रस निचोड़ें और ऊपर से एक-दो बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें। 

5379487