Logo
election banner
French Fries Recipes: टेस्टी स्नैक्स की बात हो तो बच्चों के बीच फ्रेंच फ्राइज़ बहुत लोकप्रिय है। इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

French Fries Recipes: फ्रेंच फ्राइज़ को देखते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं। स्नैक्स के तौर पर फ्रेंच फ्राइज़ काफी लोकप्रिय हो चुका है जो अब स्ट्रीट फूड के तौर पर भी पहचान बनाने लगा है। मिनटों में तैयार होने वाले फ्रेंच फ्राइज़ के दीवाने सिर्फ बच्चे हैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बड़े भी फ्रेंच फ्राइज़ को चाव से खाते हैं। हालांकि इसे खाने से शरीर में बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरी पहुंचती है जो मोटापा बढ़ा सकती है। 

फ्रेंच फ्राइज़ को दिन में स्नैक्स के तौर पर परोसा जा सकता है। आपका बच्चा अगर कुछ टेस्टी स्नैक्स की जिद कर रहा है तो आप उसके लिए फटाफट फ्रेंच फ्राइज़ तैयार कर सकते हैं। 

फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए सामग्री
आलू (बड़ी साइज़ के) - 4-5
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 ची स्पून
नमक - 1/2 टी स्पून
तेल - तलने के लिए 
ठंडा पानी

फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की विधि
फ्रेंच फ्राइज़ बनाना बहुत सरल है और इसे किसी भी वक्त तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले बड़े आलू लें और उनका छिलका उतार दें। अब इसकी लंबी 1 सेमी लंबी स्लाइस काट लें। जब सारे आलू कट जाएं तो उन्हें एक छ्न्नीवाले बर्तन में डालें और ठंडे पानी से तब तक धोएं जब तक कि आलू का सारा स्टार्च न निकल जाए। 

इसे भी पढ़ें: Aam Panna: गर्मी में पिएं आम का पन्ना, लू की टेंशन होगी दूर; बॉडी में नहीं होगी पानी की कमी, 10 मिनट में बनाएं

आलू से स्टार्च निकलने के बाद उसे किचन नैपिकन पर डालें और थोड़ा ड्राई कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटे हुए फ्रेच फ्राइज़ डालकर डीप फ्राई करें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि फ्रेंच फ्राइज़ सुनहरे होकर कुरकुरे न हो जाएं। इसमें 5-7 मिनट का वक्त लग सकता है। 

इसे भी पढ़ें: वेजिटेबल मंचूरियन: बच्चों की फेवरेट बन चुकी है विदेशी डिश, बनाने में है आसान; स्वाद से भरपूर, सीख लें रेसिपी

इसके बाद एक प्लेट में पेपर नैपकिन लगाएं और उसके ऊपर फ्रेंच फ्राइज़ को निकालकर छोड़ दें। कुछ देर में आलू से अतिरिक्त तेल नैपकिन सोख लेगी। अब फ्रेंच फ्राइज़ एक बाउल में डालें और उसमें स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। टेस्टी स्नैक्स फ्रेंच फ्राइज़ बनकर तैयार है। 

5379487