Logo
Crispy Suji Rings: कुरकुरे सूजी रिंग्स एक टेस्टी स्नैक रेसिपी है जो शाम की चाय के साथ बहुत मजेदार लगते हैं। जानते हैं इसे तैयार करने की विधि।

Crispy Suji Rings: शाम की चाय के साथ अगर कुछ नया और क्रंची मिल जाए तो मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप भी रोज़ के पकौड़े और नमकीन से हटकर कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं, तो क्रिस्पी सूजी रिंग्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट ये रिंग्स बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती हैं।

खास बात यह है कि सूजी रिंग्स बनाने में ज्यादा समय या महंगे सामान की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद साधारण सामग्री से आप यह टेस्टी स्नैक तैयार कर सकते हैं। इसे आप पार्टी स्नैक, टिफिन या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

क्रिस्पी सूजी रिंग्स बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप सूजी (रवा)
  • 1/2 कप दही
  • 1/4 कप पानी (जरूरत अनुसार)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच तिल
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • तलने के लिए तेल

क्रिस्पी सूजी रिंग्स बनाने का तरीका

कुरकुरे सूजी रिंग्स एक स्वादिष्ट स्नैक हैं जो खूब पसंद किए जाते हैं। इन्हें तैयार करने के लिए एक बड़े बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला, तिल, हरा धनिया और नमक डालें।

जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। इस मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी फूल जाए। जब मिश्रण थोड़ा सख्त और सेट हो जाए, तो हाथों में हल्का सा तेल लगाएं। अब छोटे-छोटे हिस्से लेकर उन्हें रोल करें और डोनट या रिंग का आकार दें। ध्यान रखें कि रिंग्स बहुत मोटी न हों, ताकि तलते समय अंदर तक अच्छी तरह पक जाएं।

Vegetable Momos: फेमस स्ट्रीट फूड वेजिटेबल मोमोज़ घर पर करें तैयार, टेस्टी और हेल्दी स्नैक सब करेंगे पसंद

Skin Care Tips: बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर दिखने लगा है? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं नया निखार

Jaggery Purity: शुद्ध समझकर मिलावटी गुड़ तो नहीं खा रहे? इन तरीकों से प्योरिटी की करें पहचान

Chronic Snoring: खर्राटे की समस्या से परेशान रहते हैं? इन घरेलू तरीकों को आज़माएं, मिलेगा आराम

कढ़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल मध्यम आंच पर अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो तैयार रिंग्स धीरे-धीरे तेल में डालें। इन्हें पलट-पलट कर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। बहुत तेज आंच पर न तलें, वरना बाहर से ब्राउन और अंदर से कच्ची रह सकती हैं।

तली हुई रिंग्स को टिश्यू पेपर पर निकालें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। इन्हें गरमागरम हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें। अगर आप हेल्दी विकल्प चाहते हैं, तो इन्हें एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

5379487