Jaggery Purity: सर्दियों में चाय से लेकर लड्डू और चिक्की तक, गुड़ का स्वाद हर घर की रसोई में घुला रहता है। इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप यकीन से कह सकते हैं कि जो गुड़ आप खा रहे हैं, वह सच में शुद्ध है? बाजार में चमकदार और एकदम पीला दिखने वाला गुड़ अक्सर मिलावट की ओर इशारा करता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अधिक मुनाफा कमाने के लिए कई जगह गुड़ में केमिकल, रंग या यहां तक कि चीनी की मिलावट भी कर दी जाती है। ऐसे में जरूरी है कि खरीदने से पहले और घर लाने के बाद आप कुछ आसान तरीकों से इसकी शुद्धता जांच लें।
गुड़ की शुद्धता पहचानने के तरीके
रंग और चमक से करें पहचान
शुद्ध गुड़ का रंग हल्का भूरा या गहरा भूरा होता है। अगर गुड़ बहुत ज्यादा पीला या चमकदार दिखे तो समझ लें कि इसमें केमिकल मिलाए गए हो सकते हैं। प्राकृतिक गुड़ में हल्की असमानता और मैट फिनिश होती है।
पानी में घोलकर जांचें
एक गिलास पानी लें और उसमें गुड़ का टुकड़ा डाल दें। अगर गुड़ नीचे बैठ जाए और पानी साफ रहे, तो यह शुद्ध हो सकता है। लेकिन यदि पानी का रंग बदलने लगे या ऊपर कोई कण तैरने लगें, तो मिलावट की आशंका है। मिलावटी गुड़ जल्दी घुलकर पानी को मटमैला बना सकता है।
Woolen Clothes: ऊनी कपड़े पैक करने जा रहे हैं? इन बातों का ध्यान रखें, सालभर बाद भी निकलेंगे फ्रेश!
Khatta Meetha Poha: रेस्टोरेंट जैसा खट्टा-मीठा पोहा खूब आएगा पसंद, बच्चे मांग-मांगकर खाएंगे
Maharashtra Travel Guide: पुणे से 100 KM के दायरे में हैं 5 टूरिस्ट डेस्टिनेशंस, फैमिली वीकेंड के लिए हैं परफेक्ट
Eye Care Tips: सुबह उठते ही देखने लगते हैं मोबाइल? आई केयर के लिए 5 बातें रखें ध्यान
स्वाद और खुशबू से पहचान
शुद्ध गुड़ का स्वाद हल्का मीठा और प्राकृतिक होता है, जिसमें गन्ने की खुशबू आती है। अगर स्वाद बहुत ज्यादा मीठा लगे या हल्की कड़वाहट महसूस हो, तो इसमें रिफाइंड शुगर या केमिकल मिलाए गए हो सकते हैं।
हाथ से तोड़कर देखें
गुड़ को हाथ से तोड़ने की कोशिश करें। शुद्ध गुड़ आसानी से टूट जाता है और अंदर से भी समान रंग का होता है। यदि अंदर सफेद परत या अलग रंग दिखाई दे, तो यह मिलावट का संकेत हो सकता है।
गर्म करके जांचें
कड़ाही में गुड़ का छोटा टुकड़ा हल्का गर्म करें। शुद्ध गुड़ पिघलते समय झाग कम बनाता है, जबकि मिलावटी गुड़ में ज्यादा झाग और गंध आ सकती है।
खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
- बहुत सस्ता गुड़ खरीदने से बचें।
- खुले में रखे गुड़ के बजाय पैक्ड और विश्वसनीय ब्रांड का चयन करें।
- गुड़ की बनावट और रंग को ध्यान से देखें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)










