Besan Gatte ki Sabji: राजस्थानी जायके से भरपूर बेसन गट्टे की सब्जी खूब पसंद की जाती है। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है।

Besan Gatte ki Sabji: अगर आप खाने में कुछ अलग और देसी स्वाद चाहते हैं, तो बेसन गट्टे की सब्जी एक बेहतरीन ऑप्शन है। राजस्थान की इस पारंपरिक डिश का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद लोग उंगलियां चाटते रह जाते हैं।

खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा महंगी सामग्री की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद बेसन और मसालों से ही आप इस शानदार डिश को तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं बेसन गट्टे की सब्जी बनाने का आसान और असली राजस्थानी तरीका।

बेसन गट्टे की सब्जी के लिए सामग्री

गट्टे के लिए

  • 1 कप बेसन
  • 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 2 चम्मच दही
  • 1 चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार

ग्रेवी के लिए

  • 1 कप दही
  • 1 प्याज (बारीक कटा)
  • 2 टमाटर (प्यूरी)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार

बेसन गट्टे की सब्जी बनाने का तरीका

बेसन गट्टे की सब्जी देखकर ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन, अजवाइन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, दही और थोड़ा तेल डालकर सख्त आटा गूंथ लें। अब इस आटे की लंबी-लंबी रोल्स बना लें।

इसके बाद इन्हें उबलते पानी में 8-10 मिनट तक पकाएं। पकने के बाद इन्हें निकालकर ठंडा करें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

Cholesterol Level: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से टेंशन में आ गए हैं? इन 5 नेचुरल तरीकों से घटा सकते हैं लेवल

Steamed Rice Cutlets: बच्चों को खूब पसंद आएंगे स्टीम्ड राइस कटलेट, इस तरह कर लें तैयार

Cooler Buying Tips: गर्मी के तेवर 'ठंडे' करने के लिए कूलर खरीद रहे हैं? इन बातों का रखें ख्याल

Bael Fruit Benefits: समर सीजन का रामबाण फल है बेल! 5 गजब के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर पकाएं, फिर टमाटर प्यूरी डालकर मसाले अच्छी तरह भून लें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।

अब तैयार ग्रेवी में कटे हुए गट्टे डालें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जरूरत के अनुसार पानी डाल सकते हैं। अंत में गरम मसाला डालकर गैस बंद करें।

गरमा-गरम बेसन गट्टे की सब्जी को रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व करें। ऊपर से हरा धनिया डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। घर आए मेहमानों को इस सब्जी का स्वाद बहुत पसंद आ सकता है। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)