Logo
election banner
Angoor ki Chutney Recipe: गर्मी के दिनों में अंगूर की चटनी खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये टेस्टी चटनी खाने का स्वाद भी बढ़ा देती है।

Angoor ki Chutney Recipe: गर्मी के मौसम में अंगूर की बहार आ जाती है। अंगूर का सेवन कई बीमारियों को दूर भगाने का काम करता है। अंगूर का इस्तेमाल कई फूड डिशेस में किया जाता है। इसके साथ ही अंगूर से बनी चटनी को भी काफी पसंद किया जाता है। अंगूर की चटनी बेहद गुणकारी होती है और इसका सेवन दिल के लिए फायदेमंद होता है। अंगूर की चटनी डाइजेशन को दुरुस्त रखने के साथ पेट की गर्मी को भी ठंडा रखती है। 

अंगूर की चटनी बनाना आसान है और इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। अंगूर चटनी में गुण मिलाकर इसकी पौष्टिकता को और बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं अंगूर चटनी बनाने का तरीका।

इसे भी पढ़ें:  Milk Shake: गर्मी में बॉडी को 'कूल' रखेगा होममेड मिल्क शेक, शरीर को मिलेगी भरपूर एनर्जी, सीखें बनाने का तरीका

अंगूर चटनी बनाने के लिए सामग्री
अंगूर - 1 कटोरी
गुड़ कुटा हुआ - 1/4 कटोरी
मोटी सौंफ - 1/4 टी स्पून
अदरक कसा हुआ - 1/2 टी स्पून
काली मिर्च कुटी - 1/4 टी स्पून
भुना जीरा पिसा हुआ - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पिसी - 1/4 टी स्पून
जीरा साबुत - 1/4 टी स्पून
सूखे मेवे - 1 टेबलस्पून
तेल - 1 टी स्पून

अंगूर चटनी बनाने की विधि
स्वाद से भरी अंगूर चटनी बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर लें और उसके ऊपरी डंठल को तोड़कर पानी से धो लें। इसके बाद हर अंगूर को बीच से काटें। इसके बाद एक कड़ाही लेकर उसमें एक चम्मच तेल डालें और गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें जीरा और सौंफ डालकर कुछ सेकंड तक भूनें। जीरा चटकने लगे तो कड़ाही में कुटा हुआ गुड़ डाल दें और साथ में अदरक मिक्स करें। 

इसे भी पढ़ें:  Cucumber Raita: गर्मी में नहीं भा रही कोई सब्ज़ी, बनाएं ककड़ी का रायता, भरपूर स्वाद के साथ मिलेगा बेहतर पोषण

अब मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालें और करछी की मदद से चलाते हुए कुछ देर गुड़ को पकने दें। जब गुड़ पानी से पूरी तरह से घुल जाए तो उसमें कटे हुए अंगूर डाल दें और धीमी आंच पर लगभग 10 मिनट तक पकाएं। जब अंगूर का रंग बदलना शुरू हो जाए तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर भी मिला दें। 

5 मिनट तक पकाने के बाद चटनी में ड्राई फ्रूट्स डालें और तब तक पकाएं जब तक कि चटनी गाढ़ी न हो जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें और चटनी को एक बड़ी बाउल में निकाल लें। स्वाद और पौष्टिकता से भरी अंगूर की चटनी बनकर तैयार है। इसे लंच, डिनर या फिर स्नैक्स के साथ सर्व करें। 

5379487