Dark Circles: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, देर रात तक मोबाइल चलाना और नींद की कमी ये सभी कारण आंखों के नीचे काले घेरे बनने की बड़ी वजह बन चुके हैं। चेहरा कितना भी खूबसूरत क्यों न हो, डार्क सर्कल्स पूरी लुक को थका हुआ और फीका बना देते हैं।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं। कुछ आसान और असरदार घरेलू उपायों की मदद से आप इस परेशानी को कम कर सकते हैं। खास बात ये है कि ये तरीके नेचुरल हैं और साइड इफेक्ट्स का खतरा भी नहीं होता।
इन घरेलू उपायों को आज़माएं
खीरे का ठंडा असर दिखाए कमाल
खीरा आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए जाना जाता है। इसके स्लाइस काटकर 10-15 मिनट आंखों पर रखने से सूजन कम होती है और काले घेरे हल्के पड़ने लगते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को रिफ्रेश करते हैं।
आलू का रस करेगा दाग हल्के
आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं। इसका रस निकालकर कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। नियमित उपयोग से डार्क सर्कल्स कम होने लगते हैं।
गुलाब जल से मिलेगी ताजगी
गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट और रिलैक्स करता है। कॉटन पैड को गुलाब जल में भिगोकर आंखों पर रखें। इससे आंखों की थकान दूर होती है और काले घेरे धीरे-धीरे कम होते हैं।
Jeera Rice Recipe: होटल जैसा जीरा राइस घर पर कर लें तैयार, मिनटों में बनेगा; लंच-डिनर का बढ़ेगा स्वाद
Muscles Health: मांसपेशियों को मजबूती देने में मददगार हैं 5 आदतें, ओवरऑल हेल्थ को मिलता है फायदा
Coconut Buying: पानी वाला नारियल खरीदने जा रहे हैं? इन टिप्स का रखें ध्यान, नहीं होगी चूक
Nerve Cramps: हाथ-पैर की नसों में दर्द और ऐंठन होती है? जानिए कैसे पा सकते हैं दर्द से राहत
ठंडी चाय की पत्तियां दिखाएंगी असर
टी बैग्स खासकर ग्रीन टी, में टैनिन्स और कैफीन होते हैं जो सूजन और डार्कनेस को कम करते हैं। इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा करके आंखों पर 10 मिनट रखें।
बादाम तेल से करें हल्की मसाज
बादाम का तेल विटामिन E से भरपूर होता है। सोने से पहले आंखों के नीचे हल्की मसाज करने से स्किन पोषण पाती है और धीरे-धीरे काले घेरे कम हो सकते हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें
- ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें
- पर्याप्त पानी पिएं
- संतुलित आहार लें
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)