Logo
election banner
Health Tips :बढ़ती उम्र को नहीं रोका जा सकता हैं, लेकिन इसके लक्षणों को कम जरूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने डेली रूटीन में कुछ एक्सरसाइज को अपनाना बेहद जरूरी है। आइए जानते है ऐसे ही कुछ वर्कआउट्स के बारे में।

Health Tips : महिलांए हो या फिर आदमी दोनों को ही जवां तथा फिट दिखना बेहद पसंद है। इसके लिए लोग कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते है। ये चीजें आपको जवां दिखने में मदद कर सकते हैं लेकिन इसमें योग तथा एक्सरसाइज काफी कारगर साबित होते हैं। बढ़ती उम्र को रोकने के लिए बैलेंस डाइट, पर्याप्त नींद, तनाव से दूरी तथा एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। इनकी मदद से आप अपनी बढ़ती उम्र को आराम से कंट्रोल कर सकते है। हालांकि कई लोग एक्सरसाइज को लेकर भी काफी कनफ्यूज़ रहते हैं कि उनको कौन सा वर्कआउट करना चाहिए, जिससे उनको कई फायदे भी मिलें और कोई इंजुरी भी न हो। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ वर्कआउट्स के बारे में।

योग
लंबे समय तक जवां दिखने के लिए योग करना बेहद जरूरी होता है। योगा में आप ऐसे आसान को अधिक करें जिनमें आपके पैर ऊपर तथा सिर नीचे की तरफ हों। इस प्रकार के आसनों से चेहरे की तरफ ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे चेहरे पर रिंकल (झुर्रियां) कम होती हैं। इसके अलावा फेशियल योग भी बढ़ती उम्र के असर को कम करने कारगर होते हैं।

कार्डियो
कार्डियो हेल्दी तथा यंग स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कार्डियो वर्कआउट जैसे- तैरना, साइकिल चलाना तथा डांस करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसको रोजाना करने से शरीर में नेचुरल मूड बूस्टर हार्मोन एंडोर्फिन रिलीज होता है।

टहलना
मॉर्निंग वॉक हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। कुछ लोग अपने विजी शेड्यूल के कारण सुबह टहलने के लिए समय नहीं निकाल पाते है इसलिए ये शाम के समय टहलते है। वैसे शाम के समय वॉक करना भी अच्छा होता है। रोजाना कुछ समय टहलने से डिमेंशिया जैसी खतरनाक बीमारी की संभावना को एक तिहाई तक कम किया जा सकता है। 

स्क्वॉट
जवां दिखने के लिए स्क्वॉट करना बेस्ट है। इसको करने से मांसपेशियां मजबूत और टाइट बनी रहती है। अगर आप इस वर्कआउट को नहीं करते हैं तो इससे मसल्स बढ़ती उम्र के साथ ढीली होने लगती है। इसलिए जवां दिखने के लिए स्क्वॉट एक आसान तथा बेहतरीन एक्सरसाइज हैं। 

पुशअप्स
मशल्स बनाने के लिए पुशअप्स एक बेहतरीन वर्कआउट हैं, जिसे सभी उम्र के लोग कर सकते हैं। अगर आप सही से पुशअप्स नहीं कर पाते है, तो शुरूआत में आप घुटने को मोड़कर या दीवार का सहारा भी लेकर इसे कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज से भी उम्र के प्रभाव को रोका जा सकता है। इसके अलावा इससे बॉडी में स्टैमिना भी बढ़ता है।

साइक्लिंग
साइक्लिंग बॉडी को फिट रखने के लिए काफी फायदेमंद है। इससे हड्डियों तथा मसल्स मजबूत बने रहते हैं। अगर आप इनमें से किसी भी तरह का वर्कआउट नहीं कर पा रहे हैं, तो सिर्फ साइक्लिंग भी कर सकते है। इसको करने से बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन इंप्रूव रहता है और हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा इससे कमर के नीचे का फैट भी कम किया जा सकता है। 
 

5379487