Logo
आज सोमवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 20 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 20 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 20 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। आज वैसाख माह की द्वादशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें सोमवार यानी 20 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:46 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:00 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन दही या घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 41 से 12 52 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.51 से 17.09  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:54 से 08:53 तक अमृत
सुबह 08:53 से 10:53 तक चंचल
सुबह 10:53 से 12:59 तक चंचल 
दोपहर 12:59 से 02:54 तक अमृत
दोपहर 02:54 से 07:55 तक लाभ
शाम 07:55 से 09:58 तक लाभ
रात 09:58 से 11:30 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज आप स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बाद विवाद से दूरी बनाकर रखें। भूमि या भवन संबंधी बाधा दूर होकर आपके कार्य सफल होंगे। परीक्षा व साक्षात्कार में विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। लक का साथ आज आपको मिलेगा।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
अगर आप यात्रा करते हैं, तो यात्रा आपकी मनोरंजन रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का शुभ अवसर आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करने के करीब पहुंचेगे। स्वादिष्ट भोजन आज आपको प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में आज सोच समझकर हाथ डालें।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन व्यर्थ की भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। समय का आज आप लाभ नहीं उठा पाएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी करने से हानि होगी। किसी व्यक्ति विशेष से आज आपका बाद विवाद हो सकता है। व्यापार व्यवसाय आपका ठीक चलेगा।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज घरेलू वस्तुएं आप खरीदेंगे। शारीरिक कष्ट आपको हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता आपको दिन भर बनी रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे कि आपके मान सम्मान को दिक्कत पैदा हो। आर्थिक उन्नत के दिशा में किया गया कार्य सफल रहेगा। मित्रों की हेल्प आप कर पाएंगे।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज शत्रु आपसे शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। कॉन्फिडेंस के साथ आज आप कार्य कर पाएंगे। प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन आपके घर में होगा। आज खर्च अधिक हो सकता है। दुष्ट जनों से दूरी बनाकर रखें।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज भाग्य आपका साथ देगा। जिससे आप कार्यों में सफल रहेंगे। व्यवसाय की यात्रा से भी लाभ प्राप्त के योग हैं। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। किसी बड़ी समस्या का समाधान आपको प्राप्त होगा। जिससे मन आपका प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज ज्यादा खर्च आपके सामने आ सकते हैं। जिसके कारण आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास पूर्वक विश्वास ना करें। चिंता तथा तनाव के कारण आपके बिगड़ेंगे। अपेक्षित कार्यों में आज लेट होने से मन आपका दुखी रहेगी।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर आज अपने दिल की बात कहेगा। शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। शारीरिक कष्ट के कारण आप दिन भर परेशान रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग आपको मिलता रहेगा। जिसके कारण मन अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज आपको आराम करने का समय नहीं मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। कारोबारी नए अनुबंध आज कर सकते हैं। जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा आपको किसी से मिलेगी। घर बाहर आपका मान सम्मान बना रहेगा। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज जल्दबाजी में किए गए किसी भी निर्णय पर आपको पछतावा होगा। किसी के व्यवहार से आपके स्वाभिमान को ठेस लगेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अधिकारी वर्ग आपका फेवर करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन आप अपने घर में कर सकते हैं। पूजा पाठ में आज परिवार के साथ आपका मन लगा रहेगा।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं गुम जाने से मन दुखी रह सकता है। शारीरिक कष्ट आज आपको संभव है। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल होने से आपका मन दुखी रहेगा। पार्टनरों के साथ आपका लड़ाई झगड़ा हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में अपने फीलिंग को व्यक्त करने से बचें।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन कष्ट, भय व चिंता के कारण दिन भर आपका मन दुखी रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग आपको प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होने से थोड़ा संतोष रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों के साथ आप आज मिलजुल कर रहेंगे।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487