Logo
अंक शास्त्र के अनुसार सोमवार 20 मई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

20 may ka Ank Rashifal: आज 20 मई 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (20/05/2024, 2+0+5+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें सोमवार यानी 20 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप लोगों जीवन में कुछ नई चीज देखने को मिल सकती है। आज के दिन आप लोग अपने घर परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। शाम का समय उनको देना बेहतर रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान जरूर रख कर चलें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन आपका बहुत ही अच्छा बीतेगा। इनको आज के दिन अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। स्वास्थ्य अगर लंबे समय से खराब चल रहा था, तो वह भी ठीक हो जाएगा। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं धन का आगमन होने की संभावना है।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आप नए कार्य आरंभ करने की भी योजना बना सकते हैं। आज आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की आवश्यकता है। आज आपके घर में जो आपसे छोटे भाई हैं, उनसे बैठ करके बात करने का प्रयास करें। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि आप मदिरा का सेवन करते हैं, तो मदिरा के सेवन से बचने का प्रयास करें। घर परिवार में बच्चों के साथ समय अवश्य बिताने का प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज कार्य क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। आज छात्राओं के लिए भी दिन अच्छा होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आज किसी बात को लेकर के किसी व्यक्ति से घर परिवार में मनमुटाव हो सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। धन अधिक खर्च न करें।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में किसी पर भी विश्वास करके ना चलें। स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी चिंताएं बनी रह सकती हैं। वहीं पर आज घर में कोई बड़ा व्यक्ति सपोर्ट करेगा। जिसकी वजह से आप अपने आप को ताकतवर महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज अगर आप अपने प्रेमी से मिलना चाहते हैं, तो अवश्य जाएं, नहीं तो देर हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन को लेकर के चिंताएं बनी रहेगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज आपका दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपको जरूरत है कि आज आप अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और साथ ही परिवार पर भी ध्यान रखिए। परिवार पर किसी तरह की परेशानी ना आएं। वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  हल्का पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में अपने आप को आलस्य से भरा महसूस करेंगे। परिवार वालों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। जो आपसे छोटे आयु में लोग हैं उनसे मिलने का प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487