A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Drinking Lukewarm Water in Morning: ज्यादातर लोग सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीना पसंद करते हैं। सुबह सबसे पहले पानी पीने पेट संबंधी समस्याओं का निराकरण होता है। इसके साथ ही मोटापा घटने समेत कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। बहुत से लोग सुबह उठकर बिना ब्रश किए ही सीधे गुनगुना पानी पी लेते हैं। कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या ब्रश किए बिना पानी पीना सही है?
आपके दिमाग में भी अगर ऐसा ही सवाल उठ रहा है तो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. वरलक्ष्मी ने इसका जवाब दिया है। पोस्ट में ये भी बताया गया है कि गुनगुना पानी पीना कब फायदेमंद होता है और कब नुकसान पहुंचाता है।
इसे भी पढ़ें: Home Remedies: किचन के इस मसाले में है गजब की ताकत, थायराइड के मरीजों के लिए रामबाण, जानें 5 बड़े फायदे
ब्रश करने के पहले पानी पीना सही?
आप अगर ब्रश करने के पहले ही गुनगुना पानी पीते हैं तो अपनी इस आदत को छोड़ने का वक्त आ गया है। डॉ. वरलक्ष्मी के मुताबिक सुबह सबसे पहले बिना ब्रश किए पानी पीना सेहत के लिहाज से सही नहीं है। दरअसल, रातभर में ओरल कैविटी में बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिल जाता है, ऐसे में सुबह सबसे पहले पानी पीना अनहाइजेनिक होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक कई लोग वजन घटाने या फिर स्किन की चमक बरकरार रखने के लिए लक्ष्य बनाकर पानी पीते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। रूटीन में भी पानी तब ही पिया जाना चाहिए जब प्यास लगे।
गुनगुना पानी कब पिएं कब नहीं?
सुबह उठकर आपको गुनगुना पानी पीने की आदत है तो कुछ बातें आपके लिए जानना जरूरी है। गुनगुना पानी कभी भी एक्सरसाइज़ करने से पहले नहीं पीना चाहिए। डॉ. वरलक्ष्मी की पोस्ट के मुताबिक कसरत से पहले लिक्विड/सॉलिड लेना विरोधाभासी होता है क्योंकि इससे सर्कुलेशन और मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है।
इसे भी पढ़ें: Summer Drink: कब्ज, अपच से हैं परेशान, रोज सुबह खाली पेट पिएं सफेद 'देसी ड्रिंक', दूर हो जाएंगी पेट की समस्या
पानी पीने का सही समय
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार पानी पीने का सबसे अच्छा समय ब्रश करने के बाद, एक्सरसाइज़ करने के बाद है। इसके अलावा ब्रेकफास्ट के दौरान घूंट-घूंट करते हुए पानी पीना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि पानी 100 एमएल से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
