Logo
election banner
Delhi Travel Tips: दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं जहां अकेलेपन में आप जरूर विजिट कर सकते हैं। यहां आकर आप काफी शांति महसूस करेंगे।

Delhi Travel Tips: दिल्ली शहर सिर्फ देश की राजधानी है, सिर्फ इस वजह से ही लोकप्रिय नहीं है। यहां के खान-पान के इलाके, ऐसिहासिक धरोहरें और पुरानी पॉपुलर जगहें भी इस शहर को खास बना देती हैं। आप अगर पहली बार दिल्ली आए हैं और एकदम अकेले हैं तो चिंता छोड़िएं और निकल पड़िए सोलो विजट पर। दिल्ली को अकेले निहारना भी आपको एक अलग ही मजा देगा। आप अगर ऐतिहासिक चीजों में दिलचस्पी लेते हैं तो यहां कई जगहें हैं जहां जाकर आप हिस्ट्री को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

दिल्ली की 5 जगहों पर ज़रूर जाएं

मजून का टीला - नाम सुनकर आप इस जगह का शायद ही सही अंदाज़ा लगा पाएं। दिल्ली के नॉर्थ में मौजूद मजनू का टीला एक ऐसी जगह है जहां  पर यूथ विजिट करना काफी पसंद करती है। यहां आपको फेमस तिब्बती डिशेस का स्वाद आसानी से मिल सकता है। इस जगह को छोटा तिब्बत भी कहा जाता है। सोलो विजिट के दौरान आप यहां के खाने के साथ ही शॉपिंग को भी एन्जॉय कर सकते हैं। 

मिर्ज़ा गालिब की गली - आप अगर शायर मिज़ाज के हैं और इसमें दिलचस्पी रखते हैं तो मिर्ज़ा गालिब की गली आपके लिए ही है। पुरानी दिल्ली की सरकारी गलियों में मशहूर शायर मिर्ज़ा गालिब की हवेली आज भी मौजूद है। मुगलकालीन शैली में बनी इस हवेली की दीवारों पर गालिब की कई कविताएं और शायरी फ्रेम कर लगाई गई हैं। यहां अकेले ही आप घंटों बिता सकते हैं।

शाहपुर जाट - साउथ दिल्ली में स्थित शाहपुर जाट शॉपिंग के लिए एक बेहतरीन जगह है। आप अगर शॉपिंग के शौकीन हैं तो यहां जरूर जाएं। यहां आपको बड़े-बड़े डिजाइनर्स के शोरूम और बुटिक मिल जाएंगे। ये इलाका काफी बड़ा है, ऐसे में यहां घूमने के दौरान आपका वक्त कब निकल जाएगा पता ही नहीं चलेगा। 

चंपा गली - दिल्ली में मिनी गोवा के नाम से फेमस है चंपा गली। ये साउथ दिल्ली के साकेत में  है और यहां कई कॉफी हाउस, स्टूडियोज, हैंडमेड आर्ट क्राफ्ट मिल जाएंगे। यहां का एम्बीएंस भी काफी सुकून पहुंचाने वाला है, जो आपको काफी पसंद आएगा। 

लोटस टेंपल - दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में लोटस टेंपल बनाया गया है। इस जगह की खासियत है कि ये एक ऐसा मंदिर है जहां कोई मूर्ति नहीं है और यहां कोई भी आकर अपने धर्म के हिसाब से उपासना कर सकता है। यहां विभिन्न धर्मों से ताल्लुक रखने वाले पवित्र ग्रंथों को भी पढ़ा जाता है। 

5379487