Logo
election banner
Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए गाय के घी से बने सूजी के हलवे का भोग लगाया जा सकता है

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माता को प्रसन्न करने के लिए गाय के घी से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। आप गाय के घी से बना सूजी का हलवा भोग के तौर पर मां के चरणों में अर्पित कर सकते हैं। मां शैलपुत्री का ये नाम पर्वतराज हिमाल के घर जन्म लेने की वजह से पड़ा था। सूजी का हलवा भोग के लिए तैयार करना बहुत सरल है और ये मिनटों में बन जाता है। 

माता को प्रसन्न करने के लिए भोग के तौर पर आप आसानी से गाय के घी से बना सूजी का हलवा तैयार कर सकते हैं। पूजन के बाद सूजी के हलवे का प्रसाद सभी लोगों को बांटें। 

सूजी का हलवा बनाने के लिए सामग्री
सूजी - 1/2 कप
गाय का घी - 1/3 कप
चीनी - 1/2 कप
इलायची पाउडर - 1/4 टी स्पून
बादाम कटी - 1 टेबलस्पून
काजू कटे - 1 टेबलस्पून

सूजी का हलवा बनाने की विधि
मां शैलपुत्री को सूजी का हलवा भोग के तौर पर अर्पित करना है तो इसे आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें गाय का देसी घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। घी पिघलने के बाद उसमें सूजी डालें और करछी से मिक्स कर सेकें। सूजी को तब तक सेंकना है जब तक कि उसका रंग सुनहरा भूरा न  हो जाए। 

इसे भी पढ़ें: Sabudana Khichdi: साबूदाना खिचड़ी खाएंगे तो नवरात्रि व्रत के दौरान नहीं लगेगी बार-बार भूख, इस तरीके से बनेगा टेस्टी फलाहार

सूजी को अच्छी तरह से सिकने में 8-10 मिनट का वक्त लग जाएगा। सूजी का रंग सुनहरा होने के बाद गैस धीमी कर दें और उसमें थोड़ा-थोड़ा करते हुए गुनगुना पानी डालते जाएं और मिलाते जाएं। इसके लिए आप पहले से पानी को उबालकर अलग रख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर रखते हैं उपवास, फलाहार में बनाएं साबूदाना पराठा, मिनटों में होगा तैयार

बड़ी चम्मच से चलाते हुए हलवा अच्छी तरह से मिलाएं, जिससे उसके अंदर की सारी गांठें खत्म हो सके। हलवा तब तक पकाएं जब तक कि वो सारा पानी सोख न ले। इसके बाद हलवे में स्वादानुसार चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिला दें। चीनी जब पिघल जाए और हलवा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। भोग के लिए गाय के घी से बना सूजी का हलवा तैयार है। इसे कटोरे में निकालें और ऊपर से काजू और बादाम के टुकड़ों से गार्निश करें। 

5379487