Logo
April Tourist Places: अप्रैल का महीना तेज गर्मी का होता है। ऐसे में आप अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सही जगह चुनना जरूरी हो जाता है।

April Tourist Places: अप्रैल का महीना आते ही गर्मी अपना असर दिखाने लगती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप घूमने-फिरने का प्लान टाल दें। भारत में कई ऐसी शानदार जगहें हैं, जहां इस मौसम में भी मौसम सुहावना रहता है और आप बिना गर्मी से परेशान हुए ट्रिप का पूरा मजा ले सकते हैं।

अगर आप भी इस अप्रैल में छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये 7 डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं। यहां की ठंडी हवाएं, खूबसूरत नजारे और एडवेंचर एक्टिविटीज आपकी यात्रा को यादगार बना देंगी।

अप्रैल में इन जगहों की कर सकते हैं विजिट

मनाली
हिमाचल प्रदेश का मनाली अप्रैल में घूमने के लिए सबसे पॉपुलर जगहों में से एक है। यहां बर्फ से ढकी पहाड़ियां, ठंडी हवा और एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग का मजा लिया जा सकता है।

शिमला
ब्रिटिश काल की खूबसूरती लिए शिमला अप्रैल में बेहद सुहावना रहता है। यहां की मॉल रोड, रिज और जाखू मंदिर पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं।

दार्जिलिंग
चाय के बागानों और कंचनजंघा के शानदार व्यू के लिए मशहूर दार्जिलिंग अप्रैल में घूमने के लिए शानदार ऑप्शन है। यहां का मौसम ठंडा और फ्रेश रहता है।

ऊटी
दक्षिण भारत का ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ ऊटी अप्रैल में हरियाली और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है। यहां बोटिंग, गार्डन विजिट और हिल व्यू पॉइंट्स का आनंद लिया जा सकता है।

Bad Cholesterol: नसों में चिपका गंदा कोलेस्ट्रॉल होगा बाहर! इन घरेलू तरीकों से हार्ट बनाएं हेल्दी

Toothpaste Uses: दांतों को ही नहीं चमकाता है टूथपेस्ट, इन 5 घरेलू कामों को भी बना देता है आसान

Masala Khakhra: शाम की चाय का मज़ा बढ़ाएगा मसाला खाखरा, इस तरह बनाएं कुरकुरा गुजराती स्नैक

Sev Tamatar Sabji: मिनटों में तैयार करें सेव टमाटर की सब्जी, गजब का स्वाद खाने का बढ़ा देगा मज़ा

माउंट आबू
राजस्थान की गर्मी से बचने के लिए माउंट आबू एक बेहतरीन विकल्प है। यहां का नक्की लेक और दिलवाड़ा मंदिर पर्यटकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं।

गंगटोक
पूर्वोत्तर भारत का खूबसूरत शहर गंगटोक अप्रैल में ठंडा और शांत वातावरण देता है। यहां के मठ, झीलें और प्राकृतिक नजारे मन को सुकून देते हैं।

मुन्नार
केरल का मुन्नार अपने हरे-भरे चाय बागानों और ठंडी जलवायु के लिए मशहूर है। अप्रैल में यहां का मौसम ट्रैवल के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

7