Logo
election banner
Eyes Health: आंखों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आयुर्वेद में कुछ थैरेपी और घरेलू नुस्खे बताए गए हैं। इन्हें अपनाकर कमजोर आंखों को दोबारा हेल्दी बनाया जा सकता है।

Eyes Health: उम्र चाहे कितनी भी हो, आंखों का स्वस्थ्य रहना बेहद जरूरी होता है। आंखों से ही दुनिया की सारी रंगीनियत नजर आती है। आंखें कमजोर होने से कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती है। आयुर्वेद में आंखों की सेहत को बेहतर रखने के लिए कई घरेलू उपाय और थैरेपीज़ बताई गई हैं। इन्हें अपनाकर आई हेल्थ को दुरुस्त रखा जा सकता है। आयुर्वेद में बताए गए उपाय बेहद आसान हैं और इन्हें मिनटों में किया जा सकता है। 

आजकल की लाइफस्टाइल के चलते आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। बड़ों  के साथ ही बच्चे भी कमजोर आंखों की समस्या से जूझ रहे हैं। घंटों तक मोबाइल, टीवी देखना, पॉल्यूशन, गलत खान-पान आंखें कमजोर बना रहा है। आइए जानते हैं आयुर्वेद के कुछ नुस्खे जो आंखों की सेहत सुधार सकते हैं। 

7 तरीके आंखें रखेंगे हेल्दी

त्रिफला - आयुर्वेद में त्रिफला को बेहद गुणकारी बताया गया है। तीन फलों से तैयार होने वाला ये चूर्ण गुणों से भरा हुआ है। इसका नियमित सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स आंखों की शील्ड की तरह काम करते हैं और उसे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। त्रिफला को खाया जा सकता है और उससे आंखें भी धोयी जाती हैं। 

इसे भी पढ़ें: पेट साफ करने के देसी नुस्खे: दूध में 4 चीजे मिलाकर पी लें, महीनों की जमी गंदगी होगी दूर, आंतें हो जाएंगी एकदम क्लीन

बैलेंस डाइट - आंखें हेल्दी रखने के लिए बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी है। बैलेंस डाइट के तहत प्रोटीन, विटामिन ए, सी, ई और बी जैसे न्यूट्रिएंट्स वाली चीजें खाना चाहिए। इससे आंखों की रोशनी में सुधार होता है। खाने में घी, शहद, ज्वार, गेहूं, पुराना चावल जैसी चीजें शामिल करें। 

अंजन और नास्या - आंखों में शरीर के अन्य अंगों के मुकाबले तेजी से संक्रमण फैलता है। आंखं में अंजन लगाने और नास्या (नाक के जरिये दवाओं को लेना) क्रिया नियमित करने से आंखों की सुरक्षा होती है और शरीर का अतिरिक्त कफ बाहर निकलता है। 

पैरों की मसाज - पैरों की सुरक्षा रखकर आंखों की सेहत को दुरुस्त रखा जा सकता है। इसके लिए नियमित तेल से पैरों की मसाज करें। आयुर्वेद के मुताबिक ऐसा करने से विजन बेहतर होता है। 

इच्छाओं को न दबाएं - अपनी इच्छाओं को जबरदस्ती दबाने से आंखों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसा न करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे गंभीर आई डिसऑर्डर हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Avoid Foods With Milk: दूध के साथ भूलकर भी न खाएं 4 चीज़ें, पेट का सिस्टम हो जाएगा खराब; ऐसी गलती करने से बचें

त्राटक - यौगिक क्रिया त्राटक करने से आंखों की रोशनी में इजाफा देखा गया है। इसके लिए एक घी का दीया जलाएं और उसे देखते रहें। आयुर्वेद में इसे आंखों की अच्छी कसरत बताया गया है। एक अंधेरे कमरे में बैठ जाएं और जलते दिए को 10 मिनट तक देखें, ये सुनिश्चित करें कि फ्लेम 30 डिग्री एंगल से  दिखाई दे। 

क्रियाकल्प - औषधियों और अन्य नुस्खों से तैयार घी से आयुर्वेदिक आई थैरेपी करना क्रियाकल्प कहलाता है। कई तरह के क्रियाकल्प ट्रीटमेंट होते हैं, जिसमें तर्पण, पुटापाका, अंजन आदि शामिल हैं, जो आंखों की हेल्थ बेहतर बनाते हैं। 

5379487