Logo
election banner
Ram Mandir in India: अयोध्या में रामलला के दर्शनों के अलावा देश के 6 अन्य राम मंदिरों में जाकर आप इस साल प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Ram Mandir in India: कई सदियों के इंतजार के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालु मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शनों का सौभाग्य पा सकेंगे। अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) को लेकर दुनियाभर में उत्साह है। आप अगर इस साल अयोध्या राम मंदिर के साथ अन्य मंदिरों के दर्शनों का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको देश के अलग-अलग इलाकों में बने ऐसे राम मंदिरों के बारे में बताएंगे जहां पहुंचने पर आपको ईश्वर की अलग ही अनुभूति का एहसास होगा। आइए जानते हैं उनके बारे में..

इन राम मंदिरों में करें दर्शन

1. कोडंडरमा मंदिर - आंध्रप्रदेश के कड़ापा जिले के वोन्तिमित्ता शहर में कोडंडरमा मंदिर स्थित है। ये भगवान राम का मंदिर है, जिसे वोंतुडु और मिट्टुडू ने बनाया था, जो कि प्रभु राम के भक्त बन गए थे। इसके पूर्व दोनों डाकू थे।

2. ईरी कथा रामार मंदिर - तमिलनाडु के मदुरंथाकम में ईरी कथा रामार मंदिर स्थित है जो कि रामायण  कथा के महत्व को दर्शाता है। ये मान्यता है कि रावण को हराने के बाद अयोध्या जाते समय भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ यहां आकर रुके थे। 

3. राम तीर्थ मंदिर - पंजाब के अमृतसर में स्थित राम तीर्थ मंदिर में जाकर आपको अलग ही अनुभूति होगी। ये मंदिर भगवान राम और माता सीता के पुत्रों लव और कुश के जन्म से जुड़ा है। ये काफी प्राचीन मंदिर है और ये विश्वास है कि यहां आने से लोगों की शारीरिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। 

4. त्रिपरायर श्री राम मंदिर - केरल के त्रिशुर जिले के त्रिपरायर में श्री रामस्वामी मंदिर स्थित है। राजा दशरथ के पुत्रों को समर्पित चार मंदिरों में से ये मंदिर पहला है। 

5. कोडंडा राम मंदिर - कर्नाटक के चिक्कमंगलुरु जिले के नजदीक हिरेमंगलूर में कोडंडारामास्वामी मंदिर स्थित है। ये मंदिर शाक्य पुराण की एक विशेष घटना से जुड़ा हुआ माना जाता है। यहीं पर भगवान राम ने परशुराम जी को अपने विराट  स्वरूप के दर्शन दिए थे। 

6. राम राजा मंदिर - मध्यप्रदेश के ओरछा में स्थित राम राजा मंदिर एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां पर प्रभु श्रीराम राजा के रूप में विराजे हैं। यहां उनका मूर्ति पद्मासन में है और हाथों में तलवार और ढाल लिए है।

5379487