Logo
election banner
Vinegar Uses Other than Cooking: विनेगर को खाने के अलावा कई अन्य कामों में भी उपयोग किया जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में..

Vinegar Uses Other than Cooking: विनेगर यानी सिरका ज्यादातर फूड डिशेस को बेहतर बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर लोग भी ये ही जानते हैं कि विनेगर का इस्तेमाल फूड में किया जाता है, लेकिन सिरका एक ऐसी चीज है जिसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। घर की क्लीनिंग से लेकर हेयर केयर तक में विनेगर काफी फायदेमंद हो सकता है। आप भी अगर अब तक विनेगर के अन्य उपयोग से अनजान रहे हैं तो अब इसके बारे में जान लें।

इस तरह करें विनेगर का उपयोग

क्लीनिंग - विनेगर का एसिडिक गुण इसे सफाई के लिए उपयुक्त बना देता है। पानी में एक-दो चम्मच विनेगर को डालकर मिलाएं, इससे प्रभावी ऑल परपज क्लीनर बनकर तैयार हो जाएगा। इसकी मदद से फर्श, कांच की सतह को साफ किया जा सकता है। 

फ्रेशनर - कपड़ों को धोने के दौरान अगर पानी में एक कप वाइट विगेनर मिलाएं। इससे कपड़ों से आने वाली बदबू को आसानी से दूर भगाया जा सकता है।

रूम फ्रेशनर - कपड़ों की तरह ही घर से आने वाली अजीब सी स्मैल को दूर करने में भी विनेगर काफी कारगर हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी विनेगर को उस जगह पर रख दें जहां से स्मैल आ रही है। कुछ वक्त में ही बदबू दूर हो जाएगी और घर फ्रेश महसूस होने लगेगा। 

हेयर हेल्थ - विनेगर बालों की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पानी में एक चम्मच ऐपल साइडर विनेगर को मिलाकर बालों को धोने से उन्हें शाइन आ जाती है। इससे आपको महंगे हेयर प्रोडक्ट की जरूरत भी खत्म हो जाएगी। 

पौधों की देखभाल - आप अगर गार्डनिंग के शौकीन हैं तो पौधों की देखभाल के लिए विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिरका नेचुरली पौधों की केयर करने में मदद करता है। इसकी मदद से गार्डन में उगने वाली खरपतवार को खत्म किया जा सकता है। 

5379487