Logo
election banner
Travel Destinations March Month: मार्च के महीने में आप अगर लॉन्ग ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश की 5 जगहें इसके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती हैं।

Travel Destinations March Month: मार्च का महीना घूमने के लिहाज से काफी मुफीद होता है। इस मौसम में सर्दियों का मौसम पूरी तरह से अलविदा हो जाता है और गर्मी का असर दिखने लगता है। कई पॉपुलर डेस्टिनेशन के लिए ये वक्त ऑफ सीजन की शुरुआत होती है, ऐसे में यहां की लॉन्ग ट्रिप आपके लिए बजट फ्रेंडली भी हो सकती है। आप अगर मार्च में देश की नई जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो कुछ स्थान इसके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। 

इन जगहों पर आ न सिर्फ यादगार छुट्टियां बिताएंगे, बल्कि जमकर मौज-मस्ती का लुत्फ भी उठा सकेंगे। दोस्तों, परिवार के साथ इन जगहों को इत्मिनान से घूमा जा सकता है। 

मार्च में घूमने वाली 5 जगहें

गोवा - दुनियाभर में गोवा पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। यहां के समुद्र के किनारे और नाइट लाइफ लोगों को काफी आकर्षित करती है। गोवा घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप जमकर मौज-मस्ती कर सकते हैं। आप अगर सुकून की तलाश में हैं तो समुद्र तट पर बिछी रेत पर घंटों बैठकर पानी को निहार सकते हैं। यहां कई वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी की जा सकती हैं। 

जयपुर - आप अगर बजट फ्रेंडली ट्रिप की तलाश में हैं तो राजस्थान के जयपुर शहर का टूर प्लान कर लें। यहां कम बजट में ही आप लॉन्ग ट्रिप को एन्जॉय कर सकते हैं। गुलाबी शहर कहलाने वाले जयपुर में मार्च के महीने में आप कई महोत्सव के गवाह बन सकते हैं। यहां की देसी संस्कृति और राजशाही से भरा खान-पान सभी को काफी पसंद आएगा। 

इसे भी पढ़ें: Tourist Places For March: मार्च में परिवार के साथ घूमने का है प्लान, 5 जगहें करें एक्सप्लोर, सहेज लेंगे ढेरों यादें

अमरकंटक - गर्मी के मौसम में अमरकंटक घूमकर आप जिंदगीभर के लिए यादगार लम्हों को सजों सकते हैं। अमरकंटक एक फेमस तीर्थ है और यहां कि नेचुरल ब्यूटी हर किसी का मन मोह लेती है। यहां स्थित विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमाला कई रहस्य अपने में समेटे हुए है। अमरकंटक नर्मदा नदी का उद्गम स्थल भी है, ऐसे मे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। 

हैवलॉक द्वीप - पीएम नरेंद्र मोदी के अंडमान की यात्रा के बाद से ये इलाका पर्यटन के लिहाज से चर्चा में आ गया है। इसकी खूबसूरती देखकर हर कोई यहां छुट्टियां बिताना चाहेगा। अंडमान के हैवलॉक द्वीप पर आप कुछ वक्त आसानी से गुजार सकते हैं। शोर शराबे से दूर और पॉल्युशन फ्री ये द्वीप एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां सी स्पोर्ट्स, स्कूबा डायविंग जैसी एक्टिविटी को एन्जॉय किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Tourist Places of Sikkim: नेचर लवर हैं तो सिक्किम में बिताएं छुट्टियां, 5 जगहें सफर बना देंगी यादगार

ऋषिकेश - आप अगर कुछ वक्त प्रकृति के करीब बिताना चाहते हैं और किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करने का मन है तो ऋषिकेश इसके लिए एक परपेक्ट जगह है। यह एक रमणीय स्थान है और यहां हिमालय और गंगा के दर्शन आपके लिए यादगार अनुभव रहेगा। ऋषिकेश में और इसके आसपास कई धार्मिक और पर्यटक स्थल मौजूद हैं जहां घूमा जा सकता है। 

5379487