Logo
election banner
Tourist Places For March: मार्च के महीने में गर्मी की शुरुआत हो जाती है। आप इस महीनें में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 5 जगहों का चुनाव कर सकते हैं।

Tourist Places For March: मार्च के महीने में मौसम पूरी तरह से करवट बदल लेता है और गर्मी की शुरुआत हो जाती है। आप अगर इस महीने में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो देश की कुछ खूबसूरत डेस्टिनेशंस आपका इंतजार कर रही हैं। यहां पर आप परिवार, रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ आकर अपना सफर एन्जॉय कर सकते हैं। मार्च में इन जगहों का मौसम काफी सुहाना होता है और आप यहां आकर जिंदगीभर के लिए यादें सहेजकर ले जा सकते हैं। 

मार्च में 5 जगहें करें एक्सप्लोर

तवांग, अरुणाचल प्रदेश - अरुणाचल प्रदेश अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए दुनियाभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। बर्फबारी के बाद मार्च के महीनें में यहां का मौसम काफी हद तक सुहाना हो जाता है। यहां आप तवांग घूमने का प्लान कर सकते हैं। इस जगह पर आपको भारत और चीनी संस्कृति का मिश्रण देखने को मिलेगा। मार्च में यहां लोग तिब्बती त्यौहार मनाते हैं। आप यहां आर्किड सेंचुरी भी विजट कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Tourist Places of Sikkim: नेचर लवर हैं तो सिक्किम में बिताएं छुट्टियां, 5 जगहें सफर बना देंगी यादगार

रणथंबौर, राजस्थान - आप अगर वाइल्ड लाइफ के शौकीन हैं तो मार्च के महीने में राजस्थान के रणथंबौर की प्लानिंग करें। मौसम के लिहाज से आपको यहां गर्मी लग सकती है, लेकिन इसी महीने में रणथंबौर में बाघों के नजर आने की संभावनाएं भी काफी बढ़ जाती हैं। पानी की तलाश में बाघ जंगल से बाहर निकलते हैं। यहां अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी भी इस मंथ में दिखते हैं। 

कोडाइकनाल, तमिलनाडु - आप अगर साउथ में घूमने का सोच रहे हैं तो इस बार तमिलनाडु के कोडाइकनाल का टूर प्लान करें। यहां के मन को लुभाने वाले झरने, साफ झीलें और घुमावदार पहाड़ियां किसी के भी दिल को छूने के लिए काफी हैं। इस शहर के आसपास के जंगलों की विजिट भी की जा सकती है। यहां आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: नालंदा, बोधगया और राजगीर...बिहार घूमने का प्लान है तो 5 जगह जरूर जाएं, यादगार रहेगा सफर

लक्षद्वीप - केंद्र शासित प्रदेश में शामिल लक्षद्वीप अभी तक ज्यादा एक्सप्लोर नहीं हुआ है। आप मार्च में यहां की विजिट की तैयारी कर सकते हैं। यहां समुद्र का किनारा और नारियल के पेड़, अलग संस्कृति और स्कूबा डायविंग जैसी एक्टिविटीज आपको यहां से जाने से रोकेंगी। 

सिक्किम - मार्च के महीने में आप सिक्किम घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। यहां पहुंचकर कंचनजंघा की पहाड़ियों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां ऊंची चोटियों पर बसे घर, ऑर्किड फूल जो पूरे मार्च में खिलते हैं। अलग ही छटा बिखेरते हैं। यहां आकर आप त्सोंगमो झील में वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ भी उठा सकते हैं। 

jindal steel Ad
5379487