Logo
election banner
Tourist Places of Sikkim: आप नेचर लवर हैं और फरवरी में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सिक्किम आपके लिए परफेक्ट प्लेस हो सकती है।

Tourist Places of Sikkim: देश के पूर्वोत्तर राज्यों की खूबसूरती कई फेमस विदेशी जगहों को भी मात दे देती है। बात जब प्राकृतिक सौंदर्य की होती है तो पूर्वोत्तर की कई जगहें मालदीव जैसी जगहों को भी फेल कर देती है। आप अगर नेचर लवर है तो सिक्किम ऐसा राज्य है जहां आप सुकूनभरी छुट्टियां बिता सकते हैं। यहां कई जगहें ऐसी हैं जहां आप नेचर की ब्यूटी को निहार सकते हैं। ये स्टेट अपनी  खूबसूरती के साथ ही सांस्कृतिक विरासत के लिए भी पहचानी जाती है। 

आबादी के लिहाज से सिक्किम सबसे छोटा राज्य है, लेकिन पर्यटकों को ये स्टेट काफी पसंद आती है। आप अगर सिक्किम घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां की 5 जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें। 

सिक्किम में घूमने वाली 5 जगहें 

गंगटोक - सिक्किम की राजधानी गंगटोक घूमने के लिहाज से एक बेहतरीन जगह है। हिमालय के बीच स्थित इस जगह पर पहुंचकर आपको स्वर्ग जैसा आनंद महसूस होगा। समुद्र तल से इस जगह की ऊंचाई लगभग 5400 फीट है। पर्यटकों के बीच ये हिल स्टेशन काफी फेमस है और यह राज्य का सांस्कृतिक केंद्र भी है। यहां आप माउंट कंचनजंगा की खूबसरती को निहार सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Travel In February: फरवरी में घूम आएं 5 जगहें, खूबसूरती देखकर लौटाने का नहीं करेगा दिल, जन्नत सा होगा एहसास

पेलिंग - आप अगर सिक्किम विजिट पर निकले हैं तो पेलिंग जरूर जाएं। यह जगह माउंट कंचनजंगा की तलहटी पर स्थित है। इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल का इतिहास, नेचुरल ब्यूटी और संस्कृति किसी का भी मन मोह सकती है। यहां के दो प्राचीन मठ यहां के इतिहास को बताते हैं। यहां आप ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग और रॉक क्लाइंबिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। 

लाचेन - गंगटोक और पेलिंग के बाद आप लाचेन का रुख कर सकते हैं। उत्तरी सिक्किम में स्थित इस इलाके में अच्छी रोड कनेक्टिविटी है। ऐसे में आप यहां आसानी से घूम सकते हैं। यहां फेमस गुरुडोंमार झील है जो कि इस क्षेत्र की एंट्री पर ही नजर आ जाती है। यहां मशहूर लाचेन मठ भी है और ये जगह युमथांग घाटी का प्रवेश द्वार भी कहलाती है। 

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Travel Tips: फरवरी में देवभूमि उत्तराखंड घूमने का बनाएं प्लान, सुकून ऐसा, लौटने का नहीं होगा मन

युमथांग घाटी - आप अगर घूमने के लिए लाचेन पहुंच गए हैं तो यहां से युमथांग घाटी की विजिट जरूर करें। इस जगह को फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता में आप खो जाएंगे। बहती नदियां, हरी घास के मैदान और फूलों से भरी घाटी आपको बेहद मनमोहक अनुभव कराएगी। 

ज़ीरो पाइंट - सिक्किम में घूमने जाएं तो जीरो पाइंड पर भी जरूरी पहुंचें। इस जगह को युमे सैमडोंग नाम से भी जाना जाता है। यह जगह सड़क के आखिरी पड़ाव के तौर पर पहचानी जाती है, इसीलिए काफी आकर्षण रखती है। हालांकि युमथांग घाटी और उससे आगे जाने के लिए स्पेशल परमिट की जरूरत पड़ती है। 

5379487