Logo
election banner
Vitamin D Deficiency: विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। इसकी कमी से शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।

Vitamin D Deficiency: शरीर को सही ढंग से वर्किंग में रखने के लिए विटामिंस, मिनरल्स का पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी है। विटामिन डी भी हमारी बॉडी हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकती है। विटामिन डी कम होने पर पीठ, कमर में तेज दर्द की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा दिनभर थकान बनी रहना और मूड स्विंग भी विटामिन डी शरीर में कम होने की वजह से हो सकते हैं। 

विटामिन डी कम होने पर लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है। हेल्थलाइन के अनुसार, विटामिन डी की वजह से ही शरीर में कैल्शियम एब्जॉर्ब हो पाता है और नवर्स सिस्टम सही ढंग से काम करता है। आइए जानते हैं विटामिन डी कम होने पर किस तरह की परेशानी हो सकती हैं। 

विटामिन डी कम होने के संकेत

हड्डी का दर्द और कमजोरी - हमारा पूरा शरीर हड्डियों के ढांचे पर ही टिका हुआ है। अगर हड्डियां कमजोर होने लगें तो इसका पूरे शरीर पर असर दिखाई देने लगता है। विटामिन डी कम होने पर बोन्स वीक होने लगती हैं। ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि विटामिन डी कैल्शियम एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर बॉडी पूरी तरह से कैल्शियम को अवशोषित नहीं कर पाती है। इसे धीरे-धीरे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Kidney Health: किडनी खराब होने पर पैरों में आने लगती है सूजन, 5 लक्षण नज़र आएं तो डरने की है बात

थकान - कई लोगों को दिनभर थकान बनी रहती है। अच्छा खान-पान करने के बाद भी वे सुस्ती महसूस करते रहते हैं। लगातार ऐसी स्थिति बनना विटामिन डी की कमी की वजह से हो सकता है। शरीर में विटामिन डी कम होने पर नवर्स सिस्टम स्लो हो सकता है। इससे दिनभर थकान महसूस होती है। 

मूड स्विंग - विटामिन डी ब्रेन फंक्शनिंग को ठीक ढंग से संचालित करने में मदद करता है। आपका मूड अगर बार-बार स्विंग होता है तो हो सकता है कि शरीर में विटामिन डी कम हो गया हो। इसकी जांच कराकर जरूरी ट्रीटमेंट लिया जा सकता है। 

संक्रमण - शरीर में विटामिन डी अगर कम हो जाए तो इसका असर इम्यूनिटी पर भी दिखाई देता है। आप अगर बार-बार बीमार हो जाते हैं तो ये इशारा है कि आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो चुकी है। इम्यूनिटी वीक होने की एक वजह शरीर में विटामिन डी की कमी भी होती है। 

इसे भी पढ़ें: Vitamin A Rich Foods: विटामिन A से भरे हुए हैं 5 शाकाहारी फूड्स, खाएंगे तो आंखें रहेगी हेल्दी, बढ़ेगी इम्यूनिटी

विटामिन डी - आपके बालों के झड़ने की गति अगर अचानक से बढ़ गई है। आप थकान महसूस करते रहते हैं तो हो सकता है कि शरीर में विटामिन डी कम हो गया हो। बालों का झड़ना विटामिन डी, ई कम होने का एक बड़ा संकेत हो सकता है। 

5379487