Logo
election banner
Parenting Tips: कई बच्चे बाहर के लोगों के सामने बोलने से घबराते हैं। ऐसा उनका आत्मविश्वास कम होने से होता है। पैरेंट्स कुछ टिप्स फॉलो कर बच्चों का कॉन्फिडेंस बढ़ा सकते हैं।

Parenting Tips: कई बच्चे घरवालों के सामने तो खूब चहकते हैं, लेकिन बाहरवालों को देखकर गुमसुम हो जाते हैं। बाहर के लोगों के सामने बच्चे कुछ भी बोलने से हिचकते हैं और घबराते हैं। ऐसा उनका आत्मविश्वास कम होने की वजह से होता है। आपका बच्चा भी इसी तरह की परेशानी का सामना करता है तो उसका कॉन्फिडेंट बढ़ाने के लिए कुछ पैरेंटिंग टिप्स अपनाएं। कुछ ही बच्चा आत्मविश्वास से लबरेज़ नजर आएगा। 

5 पैरेंटिंग टिप्स करेंगी मदद

बच्चे का उत्साह बढ़ाएं - बच्चे के प्रयासों और उपलब्धियों की प्रशंसा करें, चाहे वे कितने भी छोटे क्यों न हों। उन्हें अपनी गलतियों से सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। ऐसा करने से बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: समर वैकेशन में बच्चों को रखना है व्यस्त, 5 तरीके अपनाएं; खेल-खेल में मिलेगा ज्ञान

जिम्मेदारी डालें - बच्चे को छोटी-छोटी जिम्मेदारियां दें और उन्हें अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने दें। उन्हें अपने निर्णय लेने और समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रेरित करें। बच्चे अपना निर्णय खुद लेंगे तो उन्हें आत्मविश्वास पैदा होने लगेगा।

सोशल एक्टिव बनाएं - बच्चे को अन्य बच्चों के साथ खेलने और बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्हें सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। इससे उनमें दूसरों से बात करने की स्किल डेवलप होगी।

नई चीजें सिखाएं - बच्चे को नई चीजों को सीखने और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करें। उन्हें अपनी क्षमताओं का पता लगाने और अपनी सीमाओं को पार करने के लिए प्रोत्साहित करें।

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे के साथ नहीं बन पा रही बॉन्डिंग? 6 पैरेंटिंग टिप्स करें फॉलो, आपके साथ खुश रहने लगेगा बच्चा

खुद पर विश्वास रखना सिखाएं - बच्चे को सिखाएं कि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख सकते हैं। उन्हें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और अपनी राय रखने के लिए प्रोत्साहित करें।

5379487